Home > क्रिकेट > IPL 2026 Final: RCB या GT… अहमदाबाद में कौन उठाएगा ट्रॉफी? फाइनल से पहले अश्विन की भविष्यवाणी

IPL 2026 Final: RCB या GT… अहमदाबाद में कौन उठाएगा ट्रॉफी? फाइनल से पहले अश्विन की भविष्यवाणी

IPL 2026 Final: आईपीएल 2026 के फाइनल से पहले से पहले पूर्व भारतीय स्पिनर अश्विन ने चैंपियन की भविष्यवाणी कर दी है. अश्विन का कहना है कि इस मैच में गुजरात टाइटंस के पास होम ग्राउंड का एडवांटेज है, लेकिन आरसीबी के पास अटैकिंग टीम है.

By: Ankush Upadhayay | Published: May 31, 2026 5:50:02 PM IST



IPL 2026 Final: आखिरकार 2 महीनों तक चली जंग के बाद आईपीएल 2026 के फाइनल का दिन आ गया है. अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच फाइनल का महामुकाबला खेला जाएगा. इस मुकाबले में जीतने वाली टीम दूसरी बार ट्रॉफी उठाएगी. आईपीएल 2026 के लीग स्टेज में इन दोनों टीमों ने शानदार प्रदर्शन किया था. ऐसे में दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिलेगी.

इस मुकाबले से पहले भारतीय दिग्गज स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने चैंपियन की भविष्यवाणी की है. अश्विन का कहना है कि यह फाइनल आरसीबी जीतने वाली है. उन्होंने कहा कि आरसीबी सिर्फ अपनी गलतियों से ही हार सकती है. अश्विन ने यह भी बताया कि गुजरात टाइटंस कैसे अपने घरेलू मैदान का फायदा उठा सकती है.

अश्विन ने आरसीबी को बताया चैंपियन

रविचंद्रन अश्विन (Ravichandran Ashwin) ने जियोस्टार के चैनल पर बातचीत के दौरान कहा कि गुजरात टाइटंस अपने घरेलू मैदान पर खेल रही है, जहां पर उन्होंने अपना दबदबा बनाया है. इसका फायदा गुजरात को जरूर मिलेगा. अश्विन ने आगे कहा कि गुजरात चाहे पर बल्लेबाजी करे या फिर गेंदबाजी करे, लेकिन आरसीबी को उससे कोई फर्क नहीं पड़ेगा, आरसीबी इस मुकाबले में फेवरेट के तौर पर जा रहे हैं. वे जो कुछ भी करें, लेकिन उन्हें उस आक्रामक क्रिकेट से पीछे नहीं हटना चाहिए.

आरसीबी को आज फाइनल में वैसा खेलना चाहिए, जैसा वो अभी तक पूरे सीजन में खेलते आए हैं. अश्विन ने आगे कहा कि दोनों टीमों का खेलने का तरीका बिल्कुल अलग है. आरसीबी ज्यादा रिस्क लेकर खेल रही है. उनके पास भुवनेश्वर कुमार और क्रुणाल पांड्या जैसे खिलाड़ी हैं, जिन्होंने सीजन में शानदार प्रदर्शन किया है. वहीं, गुजरात अपने घरेलू मैदान पर खेलने जा रही है, जो आरसीबी के चैंपियन बनने के बीच सबसे बड़ी बाधा है.

कोहली-रबाडा की जंग पर क्या बोले अश्विन?

IPL 2026 के फाइनल से पहले विराट कोहली बनाम कगिसो रबाडा के जंग की खूब चर्चा हो रही है. इस राइवलरी पर अश्विन ने कहा कि विराट कोहली असल में बहुत स्मार्ट हैं, इस मामले में कि उन्हें क्या मिलने वाला है, वे समझते हैं. अश्विन ने कहा कि धर्मशाला में पिछले मैच में कोहली ने कगिसो रबाडा की गेंद पर एक पुल किया और ऐसा लग रहा था जैसे वे खुद से, दुनिया से, और रबाडा से कह रहे हों, ‘तुम्हें पता है, मैं यह कर सकता हूं. तुमने मुझे अहमदाबाद में आउट किया था, लेकिन मैं तुम्हें दिखा रहा हूं कि मेरे पास यह है.’

GT को हराकर फाइनल पहुंची RCB

आरसीबी की टीम ने क्वालीफायर-1 में गुजरात टाइटंस को हराया था, जिसके बाद उन्होंने फाइनल के लिए क्वालीफाई किया था. वहीं, गुजरात टाइटंस क्वालीफायर-2 में राजस्थान रॉयल्स को हराकर फाइनल में पहुंची है. अब दोनों टीमों के बीच ट्रॉफी के लिए आखिरी जंग होगी.

Advertisement