IPL 2026 Final: आरसीबी ने IPL 2026 के फाइनल में गुजरात टाइटंस को हराकर लगातार दूसरी बार ट्रॉफी पर कब्जा जमा लिया है. इस मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 155 रन बनाए थे. गुजरात की ओर से वाशिंग्टन सुंदर ने 37 गेंदों पर अर्धशतक लगाया. उनके अलावा अन्य कोई बल्लेबाज क्रीज पर ज्यादा देर टिक नहीं पाया. इसके चलते गुजरात टाइटंस बड़ा स्कोर खड़ा नहीं कर पाई. ऐसे में आरसीबी को जीत के लिए 156 रनों का टारगेट मिला.
आरसीबी की ओर से ओपनिंग करने आए विराट कोहली और वेंकटेश अय्यर ने तूफानी शुरुआत की. वेंकटेश अय्यर 32 रन बनाकर आउट हो गए, लेकिन कोहली ने दूसरा छोर संभाले रखा. विराट कोहली ने 25 गेंदों पर तूफानी अर्धशतक लगाया. उन्होंने 42 गेंदों पर 75 रनों की शानदार पारी खेली. इसके दम पर आरसीबी ने गुजरात टाइटंस को 5 विकेट से हरा दिया. जानें गुजरात की हार की 5 बड़ी वजहें…
पावरप्ले में खराब शुरुआत
टी20 मैच में अक्सर खेल हार जीत का फैसला पावरप्ले में हो जाता है. गुजरात टाइटंस ने पावरप्ले में काफी कम रन बनाए. फाइनल के अहम मुकाबले में गुजरात की टीम पावरप्ले (1-6 ओवर) के बाद सिर्फ 45 रन ही बना पाए.
ये भी पढ़ें: IPL 2026 Purple Cap Winner: रबाडा के सिर सजा पर्पल कैप, भुवी और आर्चर को पछाड़ जीता नंबर-1 का खिताब
टॉप ऑर्डर का जल्दी आउट होना
गुजरात टाइटंस की बल्लेबाजी सबसे ज्यादा उनके टॉप ऑर्डर पर निर्भर है. फाइनल के अहम मुकाबले में गुजरात का टॉप ऑर्डर बिखर गया. शुभमन गिल 8 गेंद पर 10 रन बनाकर आउट हुए, जबकि साईं सुदर्शन 12 गेंद पर 12 रन बनाकर पवेलियन लौट गए.
राहुल तेवतिया भी फ्लॉप
गुजरात टाइटंस के फिनिशर राहुल तेवतिया इस सीजन कुछ खास कमाल नहीं कर पाए हैं. जब क्वालीफायर-1 में गुजरात टाइटंस की टीम आरसीबी के खिलाफ बल्ले से जूझ रही थी, तो राहुल तेवतिया ने अर्धशतकीय पारी खेली थी. ऐसे में तेवतिया से गुजरात को फाइनल में अच्छी फिनिशिंग की उम्मीद थी, लेकिन वह सिर्फ
रबाडा की खराब शुरुआत
कगिसो रबाडा ने पावरप्ले में बेहद खराब शुरुआत की. उन्होंने पहले ओवर में वेंकटेश अय्यर के खिलाफ 18 रन खर्च किए. इसके बाद अपने दूसरे ओवर में विराट कोहली के खिलाफ 19 रन लुटा दिए. इससे आरसीबी ने शुरुआत में ही मैच में अपनी पकड़ मजबूत कर ली.
खराब फील्डिंग
आरसीबी के सलामी बल्लेबाजों ने पावरप्ले में तेज शुरुआत की. इस दौरान गुजरात टाइटंस के बल्लेबाजों ने खराब फील्डिंग की, जिससे गेंदबाजों ने आसानी से रन बटोरे. आरसीबी ने सिर्फ पावरप्ले में ही 70 रन बना लिए, जिससे उनकी पकड़ काफी मजबूत हो गई.