Ravichandran Ashwin on Ricky Ponting: आईपीएल 2026 में धमाकेदार शुरुआत करने वाली पंजाब किंग्स बेहद खराब फॉर्म से गुजर रही है. पंजाब किंग्स को पिछले 6 मैचों में लगातार हार का सामना करना पड़ा है. इसके चलते पंजाब की टीम पर प्लेऑफ की रेस से बाहर होने का खतरा भी मंडराने लगा है. रविवार को आरसीबी से हार के बाद पंजाब के खेमे में निराशा फैली हुई है. इस बीच पूर्व भारतीय स्पिनर रविचंद्रन अश्विन (Ravichandran Ashwin) ने पंजाब किंग्स की नाकामी की सबसे बड़ी वजह बताई है. अश्विन का कहना है कि पंजाब किंग्स अपने होम ग्राउंड का फायदा नहीं उठा रही है.
इसकी वजह है कि वह अपने आधे मैच कहीं, तो आधे होम मैच कहीं और खेलती है. इसकी वजह टीम को नुकसान झेलना पड़ता है. अश्विन ने कहा कि जब पंजाब किंग्स मुल्लांपुर के मैदान पर लगातार मैच जीत रही थी, तो लीग के बीच में होम गेम को धर्मशाला शिफ्ट करने का फैसला क्यों लिया गया. अश्विन का मानना है कि जो टीम एक ही मैदान पर अपने सभी मैच खेलती है, उसे ज्यादा फायदा होता है. अश्विन ने मुंबई इंडियंस, चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स जैसी टीमों का उदाहरण दिया.
रिकी पोंटिंग फोटो देख टूटा अश्विन का दिल
आरसीबी बनाम पंजाब किंग्स के मैच के बाद रिकी पोंटिंग (Ricky Ponting) की एक तस्वीर सामने आई है. लगातार छठी हार के बाद पंजाब किंग्स के हेड कोच रिकी पोंटिंग डगआउट में मायूसी लिए अकेले बैठे हुए थे. रविचंद्रन अश्विन ने अपने यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए कहा कि धर्मशाला के खूबसूरत पहाड़ों के सामने मैच खत्म होने के बाद पोंटिंग का आगे की तरफ झुककर बेंच पर अकेले बैठे रहना एक बेहद ‘ताकतवर’ और भावुक कर देने वाली तस्वीर थी. अश्विन ने कहा कि रिकी पोंटिंग के दिमाग में इस समय बहुत कुछ चल रहा होगा, क्योंकि यह टीम टूर्नामेंट की शुरुआत में टॉप-दो में जगह बनाने के लिए सबसे मजबूत स्थिति में थी. पंजाब किंग्स की इस निराशाजनक प्रदर्शन के लिए अश्विन ने टीम मैनेजमेंट के फैसले को जिम्मेदार ठहराया.
Coach Saab ko aise dekh kar sach mein dil toot gaya… bahut bura lag raha hai 😭💔
This man hardly ever looked this sad during his entire cricket journey, but today you can see how much Punjab means to him… Ricky Ponting looked truly hurt 😭💔
But no…
— Shreyass Eraa (@IyerShreyass) May 17, 2026
अश्विन ने PBKS को दिया सुझाव
रविचंद्रन अश्विन ने पंजाब किंग्स (Punjab Kings) फ्रेंचाइजी का सुझाव दिया है. उन्होंने कहा कि सिर्फ एक पिच तैयार कर देना काफी नहीं होता, बल्कि खिलाड़ियों का वहां की परिस्थितियों के अनुकूल ढलना सबसे ज्यादा जरूरी है. अश्विन ने कहा कि अगर फ्रेंचाइजी को मैदान बदलने से बिजनेस का फायदा देखना है, तो ठीक है. उन्होंने कहा कि अगर फ्रेंचाइजी को टूर्नामेंट जीतना और प्लेऑफ में क्वालीफाई करना है, तो अपने घरेलू मैदान को छोड़ने की रणनीतिक गलती नहीं करनी चाहिए.
आईपीएल 2026 में पंजाब किंग्स का हाल
पंजाब किंग्स ने आईपीएल 2026 में दमदार शुरुआत की थी. शुरुआती 7 मैचों तक श्रेयस अय्यर की टीम अजेय थी. हालांकि फिर पंजाब के खराब फॉर्म शुरू हुआ. पंजाब किंग्स को लगातार छठी हार का सामना करना पड़ा. फिलहाल पंजाब किंग्स के पास 12 मैचों के बाद 13 प्वाइंट्स हैं, जबकि सिर्फ 1 मुकाबला बाकी है. ऐसे में पंजाब किंग्स को प्लेऑफ में क्वालीफाई करने के लिए अगला मैच जीतना होगा. साथ ही दूसरी टीमों के रिजल्ट पर भी निर्भर रहना होगा.