PBKS Playoffs Scenario: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का 19वां सीजन अपने आखिरी चरण में पहुंच चुकी है. आईपीएल 2026 के प्लेऑफ में 3 टीमें क्वालीफाई कर चुकी हैं. अब सिर्फ 1 सीट खाली है, जिसके लिए 4 टीमों में टक्कर है. इनमें पंजाब किंग्स भी शामिल है. पंजाब किंग्स के पास अभी भी प्लेऑफ में जाने की उम्मीदें बची हुई हैं. पंजाब किंग्स 23 मई को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ अपना आखिरी लीग स्टेज मैच खेलेगी.
अगर पंजाब किंग्स (Punjab Kings) इस मैच में हारती है, तो उनका प्लेऑफ का सपना टूट जाएगा. वहीं, अगर पंजाब किंग्स जीतती है, तो प्लेऑफ में जाने की उम्मीदें बरकरार रहेंगी. हालांकि पंजाब को दूसरी टीमों के रिजल्ट पर निर्भर रहना होगा. ऐसे में आइए जानते हैं कि पंजाब किंग्स कैसे प्लेऑफ में पहुंच सकती है. क्या समीकरण बन रहे हैं?
PBKS का प्लेऑफ समीकरण
आईपीएल 2026 में पंजाब किंग्स अभी प्वाइंट्स टेबल में 5वें पायदान पर है. पंजाब किंग्स के पास 13 मैचों के बाद 13 प्वाइंट्स हैं. पंजाब के पास सिर्फ 1 मैच बाकी है, जिसे जीतने के बावजूद भी पंजाब किंग्स प्लेऑफ में नहीं पहुंच पाएगी. लखनऊ के खिलाफ अपना आखिरी मैच जीतने के बाद पंजाब किंग्स के पास 15 प्वाइंट्स हो जाएंगे.
राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) की टीम 14 प्वाइंट्स पर हैं, जिनके पास 1 मुकाबला बचा हुआ है. ऐसे में राजस्थान की टीम के पास 16 प्वाइंट्स तक पहुंचना होगा. पंजाब किंग्स को लखनऊ के खिलाफ मैच जीतने के बाद राजस्थान के मैच का इंतजार करना होगा. अगर राजस्थान अपना आखिरी लीग मैच हार जाती है, तो पंजाब किंग्स प्लेऑफ 15 प्वाइंट्स के साथ प्लेऑफ में पहुंच सकती है.
- पंजाब किंग्स 23 मई को LSG को हरा दे.
- RR को MI से हार मिले.
- KKR को DC से हार मिले या छोटी जीत मिले.
अगर ऐसा होता है, तो पंजाब किंग्स आईपीएल 2026 के प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर जाएगी.
लखनऊ से हारे, तो सीधा बाहर
पंजाब किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच 23 मई को एकाना स्टेडियम में मैच खेला जाएगा. अगर पंजाब को इस मैच में हार मिलती है, तो वे प्लेऑफ की रेस से सीधा बाहर हो जाएंगे. ऐसे में श्रेयस अय्यर की टीम की लखनऊ के खिलाफ किसी भी हालत में जीत हासिल करनी होगी, जिससे प्लेऑफ में जाने की उम्मीदें बनी रहें.
ये भी पढ़ें: क्रिस गेल से भी आगे निकले वैभव सूर्यवंशी! पूर्व इंग्लिश कप्तान बोले- राह में रोड़ा बन रही बस यह एक चीज