Preity Zinta Post: आईपीएल 2026 में पंजाब किंग्स की टीम धमाकेदार शुरुआत करने के बाद खराब फॉर्म से जूझ रही है. पंजाब को पिछले 4 मैचों में लगातार हार का सामना करना पड़ा है. इसके चलते पंजाब किंग्स के लिए प्लेऑफ की राह भी मुश्किल हो गई है. इस दौरान सोशल मीडिया पर पंजाब किंग्स की टीम और उनके खिलाड़ियों को लेकर खूब चर्चाएं चल रही हैं. अब इसको लेकर फ्रेंचाइजी और पंजाब किंग्स की मालकिन प्रीति जिंटा ने करारा जवाब दिया है. पंजाब किंग्स ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करके लोगों से सोशल मीडिया पर गलत खबरों से बचने की अपील की. इसके बाद फ्रेंचाइजी की सह-मालकिन प्रीति जिंटा ने भी उस पोस्ट को शेयर करके लिखा कि आलोचना और दुष्प्रचार में फर्क होता है.
पंजाब किंग्स ने डिलीट किया पोस्ट
पंजाब किंग्स (Punjab Kings) ने पहले जो पोस्ट किया था, उसमें ‘स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट्स’ शब्द का इस्तेमाल किया था. हालांकि देर रात फ्रेंचाइजी ने अपने बयान को डिलीट करके नया पोस्ट किया, जिसमें ‘स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट्स’ का जिक्र नहीं किया गया था. पंजाब किंग्स ने अपने पहले पोस्ट में लिखा था, ‘आलोचना, हंसी-मजाक और ओपिनियन खेल के हिस्से हैं. चीप इंगेजमेंट के लिए फर्जी कहानियां और मनगढ़ंत नैरेटिव खेल का हिस्सा नहीं हैं. हम सभी से और खास तौर पर ‘स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट्स’ से गुजारिश करते हैं कि अटेंशन पाने के लिए गलत सूचनाओं के फैलाने से पहले तथ्यों की जांच करें.’ हालांकि बाद में नए पोस्ट में ‘स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट्स’ शब्द को हटा दिया गया.
Criticism, banter, and opinions are part of sport. Fake stories and made-up narratives for cheap engagement are not. We urge everyone to verify facts before spreading misinformation for attention or traction.
— Punjab Kings (@PunjabKingsIPL) May 12, 2026
प्रीति जिंटा ने भी लगाई क्लास
पंजाब किंग्स की मालकिन प्रीति जिंटा (Preity Zinta) ने भी आधी रात को सोशल मीडिया पर पोस्ट करके पत्रकारों की क्लास लगा दी. प्रीति जिंटा ने ‘एक्स’ पर लिखा, आलोचना और सोची-समझी गलत सूचना में अंतर होता है. खेल को लेकर स्वस्थ बहस का स्वागत है, लेकिन व्यक्तियों, टीम या ब्रांड को नुकसान पहुंचाने के लिए जानबूझकर झूठी बातें फैलाना न तो बर्दाश्त किया जाना चाहिए और न ही किया जाएगा. मैं सभी से, जिनमें विश्वसनीय सूत्र और मीडिया पेशेवर भी शामिल हैं, अपुष्ट जानकारी को आगे बढ़ाने से पहले जिम्मेदारी निभाने का आग्रह करती हूं.
There’s a difference between criticism & calculated misinformation. Healthy debate around the game is welcome, but the deliberate spread of fake narratives to damage individuals, the team, or the brand should not & will not be taken lightly. I urge everyone including verified… https://t.co/yeqbsTwLBd
— Preity G Zinta (@realpreityzinta) May 12, 2026
क्या है मामला?
दरअसल, पंजाब किंग्स की टीम पिछले 4 मैचों से लगातार हार का सामना कर रही है. इसको लेकर सोशल मीडिया पर फैंस अपना जाहिर कर रहे हैं. इतना ही नहीं, कुछ लोगों ने यह दावा भी कर दिया कि पंजाब किंग्स की टीम में अनबन चल रही है. कप्तान श्रेयस अय्यर से टीम के खिलाड़ी नाराज हैं. इसके अलावा हाल ही में युजवेंद्र चहल को ई-सिगरेट पीते हुए भी देखा गया था, जिसके बाद उनको लेकर भी कई प्रतिक्रियाएं सामने आई थी. पंजाब के तेज गेंदबाद अर्शदीप सिंह अक्सर अपनी गर्लफ्रेंड के साथ दिखाई देते हैं. उनको लेकर भी सोशल मीडिया पर तरह-तरह की बातें होती रहती हैं. ऐसे में फ्रेंचाइजी ने फैंस से गलत खबरों से बचकर रहने की अपील की है.