Home > क्रिकेट > टेस्ट मैच देखने आई थी लड़की, देखते ही लट्टू हुआ स्टार क्रिकेटर, IPL में कर रहा कोचिंग, दिलचस्प है लव स्टोरी

टेस्ट मैच देखने आई थी लड़की, देखते ही लट्टू हुआ स्टार क्रिकेटर, IPL में कर रहा कोचिंग, दिलचस्प है लव स्टोरी

पंजाब किंग्स के कोच रिकी पोटिंग की लव स्टोरी काफी दिलचस्प है. उनकी वाइफ रियाना जेनीफर एक बार मैच देखने के लिए आई थी. इसी दौरान रिकी को उन्हें देखते ही प्यार हो गया था.

By: Satyam Senger | Last Updated: May 8, 2026 4:45:54 PM IST



Ricky Ponting Love Story: पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान रिकी पोंटिंग को दुनिया के महान क्रिकेटरों में गिना जाता है. मौजूदा समय में वह आईपीएल टीम पंजाब किंग्स के हेड कोच भी हैं. मैदान पर अपनी आक्रामक कप्तानी और शानदार बल्लेबाजी के लिए मशहूर पोंटिंग की पर्सनल लाइफ भी काफी दिलचस्प रही है. उनकी पत्नी रियाना जेनीफर के साथ उनकी लव स्टोरी आज भी लोगों को पसंद आती है.

पोंटिंग की पहली मुलाकात रियाना से साल 2000 में मेलबर्न में खेले गए मशहूर बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच के दौरान हुई थी. उस समय रियाना वोलोंगोंग की एक लॉ की स्टूडेंट थीं और उन्हें क्रिकेट में ज्यादा रुचि नहीं थी. वह अपने भाई के साथ मैच देखने पहुंची थीं, जहां परिवार के कुछ परिचितों के जरिए उनकी मुलाकात पोंटिंग से हुई. रिकी पोंटिंग के लिए यह पहली नजर का प्यार था. ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज रियाना को देखते ही उनसे प्रभावित हो गए थे. धीरे-धीरे दोनों के बीच बातचीत बढ़ी और दोस्ती प्यार में बदल गई.

2002 में की थी शादी

करीब दो साल तक एक-दूसरे को जानने और साथ समय बिताने के बाद दोनों ने जून 2002 में शादी कर ली. शादी के 20 साल से ज्यादा समय बाद भी दोनों साथ हैं और क्रिकेट जगत के सबसे खुशहाल दंपतियों में गिने जाते हैं. रियाना ने हमेशा पोंटिंग का साथ दिया. शुरुआत में वह क्रिकेट की बड़ी प्रशंसक नहीं थीं, लेकिन उन्होंने हर अच्छे और कठिन समय में पोंटिंग का समर्थन किया. कई लोगों का मानना है कि रियाना ने पोंटिंग को एक बेहतर इंसान और शांत स्वभाव वाला कप्तान बनने में मदद की.

पोंटिंग के लिए परिवार अहम

आज इस जोड़ी के तीन बच्चे हैं, एमी शार्लोट, मैटिस एली और फ्लेचर विलियम. पोंटिंग अक्सर कहते हैं कि परिवार उनकी जिंदगी का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा है. इंडियन प्रीमियर लीग में पंजाब किंग्स के साथ अपनी प्रशिक्षण जिम्मेदारियों के दौरान भी रियाना और बच्चे कई बार उनके साथ नजर आते हैं. मेलबर्न क्रिकेट मैदान में हुई एक साधारण मुलाकात से शुरू हुई यह प्रेम कहानी आज भी दुनियाभर के क्रिकेट फैंस का दिल जीतती है.

ये भी पढ़ें: भारतीय टीम में होगी नए मेंबर की एंट्री, गौतम गंभीर IPL परफॉर्मेंस से खुश, जल्द होगा बदलाव

Advertisement