Home > क्रिकेट > गुलामों की तरह सिर झुकाए खड़े रहे रिकी पोंटिंग, प्रीति जिंटा ने हार पर लगाई तगड़ी डांट? ड्रेसिंग रूम का माहौल भी बिगड़ा

गुलामों की तरह सिर झुकाए खड़े रहे रिकी पोंटिंग, प्रीति जिंटा ने हार पर लगाई तगड़ी डांट? ड्रेसिंग रूम का माहौल भी बिगड़ा

Preity Zinta and Ricky Ponting: पंजाब किंग्स की लगातार पांच हार के बाद प्रीति जिंटा और रिकी पोंटिंग की गंभीर बातचीत चर्चा का विषय बन गई. इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में टीम के खराब प्रदर्शन ने प्लेऑफ की राह कठिन कर दी है और प्रबंधन पर दबाव बढ़ा दिया है.

By: Satyam Sengar | Last Updated: May 15, 2026 1:54:41 PM IST



पंजाब किंग्स का इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का शानदार सफर मुश्किल में फंस गया है. 14 मई को उन्हें मुंबई इंडियंस के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा जो उनकी लगातार 5वीं हार थी. सीजन के पहले चरण में टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए छह मैच जीते और 13 अंक हासिल किए थे. उस समय ऐसा लग रहा था कि श्रेयस अय्यर की कप्तानी में पंजाब आसानी से अंतिम चार में जगह बना लेगा. लेकिन इसके बाद टीम की लय पूरी तरह टूट गई और अगले पांच मुकाबलों में उसे लगातार हार का सामना करना पड़ा. मुंबई के खिलाफ हार के बाद प्रीति जिंटा को कोच रिकी पोंटिंग के साथ देखा गया.

लगातार पांच हार किसी भी टीम के आत्मविश्वास को प्रभावित करती हैं. मैदान पर कप्तान श्रेयस अय्यर खिलाड़ियों का नेतृत्व कर रहे हैं, लेकिन पर्दे के पीछे इस हार के बाद हेड कोच रिकी पोंटिंग और सहयोगी स्टाफ पर भी भारी दबाव है. अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि टीम अपनी गलतियों को कैसे सुधारे और जीत की राह पर कैसे लौटे. मैच खत्म होने के तुरंत बाद टीम की मालकिन प्रीति जिंटा और मुख्य कोच रिकी पोंटिंग के बीच बातचीत हुई. इस दौरान रिकी पोंटिंग का सिर झुका नजर आया.

प्रीति का व्यवहार अच्छा रहा है

कैमरों में दोनों को निराश देखा गया. पोंटिंग के चेहरे पर निराशा साफ झलक रही थी, जिससे यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि चर्चा टीम के लगातार खराब प्रदर्शन और आगे की रणनीति पर केंद्रित रही होगी. प्रीति जिंटा का खिलाड़ियों और सहयोगी स्टाफ के साथ हमेशा पॉजिटिव व्यवहार रहा है. रिकी पोंटिंग और श्रेयस अय्यर के नेतृत्व में टीम ने 2025 में फ्रेंचाइजी को उसके इतिहास के दूसरे फाइनल तक पहुंचाया था. पिछले दो साल में टीम का माहौल काफी उत्साहपूर्ण रहा, लेकिन मौजूदा हार की सीरीज ने टीम पर दवाब बना दिया है.

पंजाब कैसे कर सकती है क्वालीफाई

लगातार हार के बाद टीम प्रबंधन पर दबाव बढ़ गया है. अब प्रीति जिंटा, रिकी पोंटिंग और श्रेयस अय्यर को मिलकर ऐसी रणनीति बनानी होगी, जिससे टीम दोबारा आत्मविश्वास हासिल कर सके और अंतिम चार में जगह बनाने की उम्मीद बरकरार रखे. फिलहाल 12 मैचों में टीम के पास 13 पाइंट है. क्वालीफाई करने के लिए कम से कम 16 अंक तो लाने होंगे और नेट रन रेट भी अच्छा करना होगा. 

Advertisement