Home > क्रिकेट > PBKS की हार से भड़कीं प्रीति जिंटा… मैदान पर श्रेयस अय्यर को लगाई डांट, जानें वायरल फोटो की सच्चाई

PBKS की हार से भड़कीं प्रीति जिंटा… मैदान पर श्रेयस अय्यर को लगाई डांट, जानें वायरल फोटो की सच्चाई

Preity Zinta on Shreyas Iyer: आईपीएल 2026 में धमाकेदार शुरुआत करने वाली पंजाब किंग्स को आखिरी 6 मैचों में लगातार हार का सामना करना पड़ा है. इसके चलते पंजाब किंग्स की मालकिन प्रीति जिंटा से लेकर कोच रिकी पोंटिंग और कप्तान श्रेयस अय्यर बेहद निराश हैं.

By: Ankush Upadhayay | Last Updated: May 18, 2026 12:13:36 PM IST



Preity Zinta on Shreyas Iyer: पंजाब किंग्स इन दोनों बेहद खराब फॉर्म से गुजर रही है. आईपीएल 2026 में धमाकेदार शुरुआत करने वाली पंजाब किंग्स अब प्लेऑफ से बाहर होने की दहलीज पर खड़ी है. पंजाब किंग्स को पिछले 6 मैचों में लगातार हार का सामना करना पड़ा है. रविवार को पंजाब किंग्स को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने भी हरा दिया. इस हार के बाद पंजाब किंग्स पर टूर्नामेंट से बाहर होने का खतरा मंडरा रहा है. ऐसे में पंजाब किंग्स के खेमे में निराशा छाई हुई है.

टीम के निराशाजनक प्रदर्शन के बाद पंजाब किंग्स की मालकिन प्रीति जिंटा भी काफी निराश दिखाई दीं. इस बीच सोशल मीडिया पर एक तस्वीर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें प्रीति जिंटा पंजाब के कप्तान श्रेयस अय्यर को डांट लगाते हुए दिखाई दे रही हैं. ऐसे में फैंस ने सवाल खड़े किए कि क्या प्रीति जिंटा मैदान पर इतना गुस्सा कर सकती हैं. जानें इस वायरल पोस्ट की सच्चाई…

श्रेयस अय्यर पर भड़कीं प्रीति जिंटा!

आरसीबी के खिलाफ पंजाब किंग्स को 23 रनों से बुरी हार का सामना करना पड़ा. इस हार के बाद पंजाब किंग्स के सभी खिलाड़ी निराश दिखाई दिए. खासकर फ्रेंचाइजी की मालकिन प्रीति जिंटा के चेहरे पर निराशा साफ झलक रही थी. मैच खत्म होने के बाद प्रीति जिंटा मैदान पर आईं. इस दौरान वह कप्तान श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) के साथ सीरियस बातचीत करती नजर आईं. हालांकि वायरल फोटो के अनुसार, प्रीति जिंटा भड़कती हुई दिखाई दे रही हैं, जबकि वह अक्सर कूल रहती हैं.

पोस्ट के देखने पर ऐसा लगता है कि फोटो के साथ छेड़खानी की गई है. दरअसल, प्रीति जिंटा का श्रेयस अय्यर से बातचीत करते हुए वीडियो भी सामने आया है. इसमें प्रीति जिंटा टीम के कप्तान के साथ शांति से बात करते हुए दिखाई देती हैं. इतना ही नहीं, बाद में प्रीति जिंटा आरसीबी के खिलाड़ियों से भी मुलाकात करती हैं.

फोटो से की गई छेड़छाड़

सोशल मीडिया पर प्रीति जिंटा (Preity Zinta) की वायरल फोटो को लेकर सोशल मीडिया पर बहस छिड़ी हुई है. लोगों का कहना है कि इस तरह से प्रीति जिंटा की आर्टिफिशियल फोटो बनाकर वायरल करना गलत है. इससे उनकी छवि खराब हो सकती है.

कैसा रहा मैच?

मैच की बात करें, तो आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 222 रन बनाए थे. आरसीबी की ओर से विराट कोहली ने 37 गेंदों पर 58 रनों की पारी खेली. इसके अलावा वेंकटेश अय्यर ने 40 गेंदों पर 73 रन बनाए. इसके अलावा देवदत्त पडिक्कल ने 45 और टिम डेविड ने 28 रनों का योगदान दिया. इससे आरसीबी ने 200 से ज्यादा का स्कोर खड़ा किया.

इसके जवाब में उतरी पंजाब किंग्स 20 ओवर में 199 रन ही बना पाई. पंजाब की ओर से शशांक सिंह ने सबसे ज्यादा 56 रन बनाए. इसके अलावा मार्कस स्टॉयनिस और कूपर कॉनली ने 37-37 रनों की पारी खेली, जबकि सूर्यांश शेडगे ने 35 रन बनाए. इसके बावजूद पंजाब किंग्स को 23 रनों से हार का सामना करना पड़ा.

ये भी पढ़ें:- पंजाब किंग्स, राजस्थान रॉयल्स, KKR और दिल्ली कैपिटल्स के लिए क्या है प्लेऑफ का समीकरण? जानें क्वालिफिकेशन के पूरे चांस

Advertisement