Home > खेल > ट्रोलर्स को मुंहतोड़ जवाब… फिटनेस पर सवाल उठने पर क्रिकेटर ने उतार दी शर्ट, Viral हुई फोटो

ट्रोलर्स को मुंहतोड़ जवाब… फिटनेस पर सवाल उठने पर क्रिकेटर ने उतार दी शर्ट, Viral हुई फोटो

Prabhsimran Singh Shirtless Photo: प्रभसिमरन सिंह ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक शर्टलेस फोटो शेयर की है. इस फोटो के जरिए प्रभसिमरन सिंह ने ट्रोलर्स के मुंह पर तमाचा मारा है, जो उनकी फिटनेस को लेकर सवाल खड़े कर रहे थे.

By: Ankush Upadhayay | Published: May 13, 2026 5:23:21 PM IST



Prabhsimran Singh Shirtless Photo: पंजाब किंग्स के युवा विकेटकीपर बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह (Prabhsimran Singh) इन दिनों ट्रोलिंग का सामना कर रहे हैं. सोशल मीडिया पर लगातार उनके वजन को लेकर उन्हें ट्रोल किया जा रहा है. अब प्रभसिमरन सिंह ने ट्रोलर्स को करारा जवाब दिया है. उन्होंने इंस्टाग्राम पर ऐसी फोटो शेयर की है, जिसे देखने के बाद ट्रोलर्स का मुंह बंद हो गया है. दरअसल, प्रभसिमरन सिंह ने अपनी शर्टलेस फोटो इंस्टा स्टोरी पर शेयर की है.

साथ ही उन्होंने फोटो के ऊपर एक ‘शश’ (चुप्पी साधने वाला) इमोजी भी लगाया. यह साफ तौर पर उन लोगों के लिए करारा जवाब था, तो प्रभसिमरन सिंह की फिटनेस को लेकर सवाल उठा रहे थे. शर्टलेस फोटो शेयर करते हुए प्रभसिमरन सिंह संकेत देना चाहते हैं कि फिटनेस खेल में उनकी फॉर्म की वजह नहीं है.

प्रभसिमरन सिंह क्यों हो रहे थे ट्रोल?

दरअसल, पंजाब किंग्स (Punjab Kings) ने इस सीजन की धमाकेदार शुरुआत की थी, लेकिन अब खराब फॉर्म से जूझ रही है. पंजाब को पिछले 4 मैचों में लगातार हार का सामना करना पड़ा है. इस निराशाजनक प्रदर्शन को लेकर प्रभसिमरन सिंह को भी ट्रोल किया जा रहा था. कुछ लोगों का कहना था कि इस सीजन में प्रभसिमरन सिंह का वजन काफी बढ़ गया है. ट्रोलर्स का कहना था कि फिटनेस की वजह से प्रभसिमरन सिंह का फॉर्म गिरता जा रहा है. इसके चलते पंजाब किंग्स को हार का सामना करना पड़ रहा है.

भरोसा रखने की अपील

पंजाब किंग्स ने मंगलवार को सोशल मीडिया पर प्रभसिमरन सिंह का एक वीडियो शेयर किया था. इस वीडियो में प्रभसिमरन सिंह फैंस से बात करते हुए टीम की मजबूत वापसी का भरोसा दिलाते हैं. प्रभसिमरन सिंह कहते हैं कि लगातार 4 हार के बावजूद टीम का कॉन्फिडेंस नहीं टूटा है. प्रभसिमरन सिंह ने विश्वास दिलाते हुए कि पंजाब की टीम प्लेऑफ में जगह बनाएगी. इतना ही नहीं, पंजाब की टीम इस बार ट्रॉफी जीतने के लिए भी पूरा जोर लगाएगी. फ्रेंचाइजी की ओर से शेयर किया गया ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

MI के खिलाफ पंजाब का अगला मैच

पंजाब किंग्स की टीम 14 मई को अपना अगला मुकाबला खेलेगी. यह मैच मुंबई इंडियंस के खिलाफ होगा, जो धर्मशाला में खेला जाएगा. मुंबई की टीम प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी है, लेकिन पंजाब के लिए यह अहम मुकाबला होने वाला है. पंजाब किंग्स ने अभी तक 11 मैच खेले हैं, जिनमें 6 जीत और 4 हार मिली है. फिलहाल पंजाब के खाते में 13 प्वाइंट्स हैं. ऐसे में पंजाब को अगले 3 में से 2 मैचों में किसी भी हाल में जीत हासिल करनी होगी.

Advertisement