PBKS vs DC Pitch Report: IPL 2026 के 55वें मैच में पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स आमने-सामने होगी. यह मुकाबला धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट स्टेडियम (HPCA) में खेला जाएगा, जो शाम 7:30 बजे शुरू होगा. इस मुकाबले में श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली पंजाब किंग्स जीत हासिल कर वापसी करना चाहेगी. वहीं, अक्षर पटेल की अगुवाई वाली दिल्ली कैपिटल्स को प्लेऑफ की रेस में बने रहने के लिए जीत बेहद जरूरी है.
अगर आज के मैच में दिल्ली को हार मिलती है, तो वह प्लेऑफ की रेस से बाहर हो जाएंगे. वहीं, अगर पंजाब किंग्स (Punjab Kings) जीतती है, तो वह टेबल के टॉप पर पहुंच जाएगी. साथ ही प्लेऑफ की टिकट भी कंफर्म कर लेगी. दोनों टीमों के लिए यह अहम मुकाबला होने वाला है. ऐसे में आइए जानते हैं कि धर्मशाला की पिच पर किस टीम को फायदा मिलेगा.
क्या असर दिखाएगी धर्मशाला की पिच?
पंजाब किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स का मैच धर्मशाला में खेला जाएगा. इस मैदान की पिच आमतौर पर बल्लेबाजों के लिए मददगार मानी जाती है. साल 2023 के बाद से धर्मशाला में खेले गए 5 मैचों में से 4 बार पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने जीत हासिल की है. ऐसे में टॉस जीतने वाली टीम पहले बल्लेबाजी कर सकती है. यहां पर गेंद आसानी से बल्ले पर आती है, जिससे बल्लेबाज आसानी से रन बना पाते हैं. साथ ही ऊंचे इलाके में होने के कारण हवा का भी असर देखने को मिलता है, जिससे तेज गेंदबाज धातक हो जाते हैं.
यह इस सीजन का पहला मैच है, जो धर्मशाला में खेला जाएगा. इस मैच में शुरुआत में तेज गेंदबाजों को मदद मिल सकती है, लेकिन खेल आगे बढ़ने के साथ-साथ स्पिनर्स का रोल अहम हो जाएगा. अगर कोई बल्लेबाज इस पिच पर थोड़ा समय लेता है, तो बाद में वह अपनी टीम के लिए तेजी से रन बना सकता है.
DC-PBKS का हेड टू हेड रिकॉर्ड
आंकड़ों की बात करें, तो पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच कांटे की टक्कर है. दोनों टीमों के बीच अभी तक कुल 35 मैच खेले गए हैं. इनमें से 18 मैच पंजाब किंग्स ने जीते हैं, जबकि दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) ने 17 मुकाबले अपने नाम किए हैं. हालांकि पिछले 5 मैचों की बात करें, तो पंजाब किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 3 बार हराया है.
पंजाब किंग्स की संभावित प्लेइंग XI
प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कूपर कॉनली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), सूर्यांश शेडगे, मार्कस स्टॉयनिस, शशांक सिंह, मार्को जानसेन, हरप्रीत बरार/विजयकुमार वैशाक, लॉकी फर्ग्यूसन, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल.
दिल्ली कैपिटल्स की संभावित प्लेइंग XI
पथुम निसांका, केएल राहुल (विकेटकीपर), नीतीश राणा, समीर रिजवी, अक्षर पटेल (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, आशुतोष शर्मा, विप्रज निगम, अजय मंडल/आकिब नबी, मिचेल स्टार्क, लुंगी एनगिडी, मुकेश कुमार.