Pakistan Cricket Coach Changes: पाकिस्तान क्रिकेट में अक्सर कप्तानों को बदला जाता है, लेकिन अब ऐसा लगता है कि कोचों का भी ऐसा ही हाल है. हाल ही में पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने इंग्लैंड दौरे के बीच 2 कोचों को हटा दिया. बोर्ड ने हेड कोच सरफराज अहमद और गेंदबाजी कोच उमर गुल को उनके पद से हटा दिया. सरफराज अहमद को हटाकर माइक हेसन को टेस्ट टीम का हेड कोच बनाया गया, जो पहले से वनडे और टी20 की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. माइक हेसन पिछले तीन साल में पाकिस्तान टेस्ट टीम के छठे कोच बने हैं. पिछले 3 साल से PCB लगातार कोच बदल रहा है.
3 सालों में बदले 6 कोच
पाकिस्तान क्रिकेट टीम में हेड कोच को कभी उनके पद से हटा दिया जाता है. PCB किसी भी कोच को ज्यादा लंबे समय तक रुकने ही नहीं देता है. यही वजह है कि पिछले 3 साल में पाकिस्तान ने कुल 6 कोच बदले हैं. सबसे पहले मई, 2023 में न्यूजीलैंड के ग्रांट ब्रैडबर्न को हेड कोच बनाया गया. ग्रांट ब्रैडबर्न हेड कोच के तौर पर एक साल भी पूरा नहीं कर पाए. उन्हें नवंबर 2023 में ही पद से हटा दिया गया. इसके बाद PCB ने पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद को टीम का कोच बनाया, लेकिन उनका कार्यकाल फरवरी 2024 में ही खत्म हो गया.
मोहम्मद हफीज को हटाने के बाद PCB ने ऑस्ट्रेलिया के जेसन गिलेस्पी को पाकिस्तान क्रिकेट टीम का हेड कोच बनाया. गिलेस्पी ने अप्रैल 2024 से लेकर दिसंबर 2024 तक यह जिम्मेदारी संभाली, जिसके बाद उन्होंने बोर्ड पर गंभीर आरोप लगाते हुए पद छोड़ दिया. फिर PCB ने जनवरी 2025 में अजहर महमूद को कोच बनाया. उन्होंने दिसंबर 2025 तक यह जिम्मेदारी संभाली. फिर अप्रैल 2026 में सरफराज अहमद को टेस्ट टीम के हेड कोच बनाया गया, लेकिन उन्हें सिर्फ 3 महीने बाद ही हटा दिया गया.
अब कौन है पाकिस्तान का नया हेड कोच?
इंग्लैंड में जारी टेस्ट सीरीज में पाकिस्तान की करारी हार के बाद PCB ने बड़ा एक्शन लिया है. बोर्ड ने सरफराज अहमक को हेड कोच के पद से हटा दिया. उनकी जगह माइक हेसन को पाकिस्तानी टीम के हेड कोच की जिम्मेदारी दी गई.
पिछले 5 साल में बदले 11 कोच
सिर्फ टेस्ट ही नहीं, अगर ओवरऑल देखें, तो PCB ने पिछले 5 सालों में सभी फॉर्मेट में 11 बार कोच बदले हैं. सबसे पहले मिस्बाह-उल-हक को साल 2021 में हटाया गया. उन्होंने लंबे समय तक यह जिम्मेदारी संभाली थी. हालांकि इसके बाद पाकिस्तान को कोई ऐसा कोच नहीं मिल पाया, जो लंबे समय तक टीम के साथ बना रह सके.