Home > क्रिकेट > Viral Video: शॉट खेलते ही गिरीं बेल्स, फिर नीतीश राणा को अंपायर ने क्यों दिया आउट, क्या कहता है नियम?

Viral Video: शॉट खेलते ही गिरीं बेल्स, फिर नीतीश राणा को अंपायर ने क्यों दिया आउट, क्या कहता है नियम?

Nitish Rana Wicket Controversy: दिल्ली कैपिटल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स के मैच में नीतीश राणा के आउट होने को लेकर बवाल मचा हुआ है. इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसको लेकर फैंस के बीच बहस छिड़ी हुई है. जानें इसको लेकर क्रिकेट का नियम...

By: Ankush Upadhayay | Last Updated: May 6, 2026 11:28:55 AM IST



Nitish Rana Wicket Controversy: IPL 2026 में कई ऐसे विवाद देखने को मिले हैं, जिनमें अंपायर के फैसले पर सवाल खड़े हो रहे हैं. अब एक बार फिर ऐसा ही मामला सामने आया है. 5 मई (मंगलवार) को दिल्ली कैपिटल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मैच खेला गया. इस मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स के बल्लेबाज नीतीश राणा के आउट होने को लेकर बवाल मचा हुआ है. नीतीश राणा के आउट होने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. कई लोगों को कहना है कि नीतीश राणा को गलत आउट दिया गया है, जबकि कुछ लोग अंपायर के फैसले को सही बता रहे हैं. इसको लेकर फैंस के बीच सोशल मीडिया पर बहस छिड़ी हुई है. ऐसे में आइए जानते हैं कि क्रिकेट के नियम के अनुसार, नीतीश राणा आउट हैं या फिर नहीं.

वीडियो में क्या दिखा?

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि सीएसके के स्पिनर नूर अहमद की गेंद पर दिल्ली कैपिटल्स के बल्लेबाज नीतीश राणा बैकवर्ड स्क्वायर लेग की ओर शॉट लगाते हैं. नीतीश राणा के बल्ले से निकलकर गेंद सीधा कार्तिक शर्मा के हाथ में चली जाती है. हालांकि इसी दौरान देखा गया कि स्टंप्स की बेल्स भी नीचे गिर गईं. वीडियो में दिखाई दे रहा है कि नीतीश राणा के शॉट लगाने से पहले बेल्स गिर जाती हैं.

अब किसी का कहना है कि नीतीश राणा हिट विकेट हो गए थे, लेकिन वह स्टंप्स से काफी दूर थे. वहीं, कुछ लोगों का कहना है कि विकेटकीपर संजू सैमसन के ग्लव्स लगने के बाद बेल्स नीचे गिरी हैं. इसके अलावा कई लोगों ने कहा कि तेज हवाओं के कारण स्टंप्स की बेल्स नीचे गिर गईं.

क्या कहता है नियम?

अब फैंस कंफ्यूज हैं कि नीतीश राणा आउट हैं या फिर नहीं. MCC के नियमों के अनुसार, अगर विकेटकीपर के बिना कोई हस्तक्षेप के बेल्स गिरता है, तो कैच पकड़ने पर बल्लेबाज को आउट दिया जाएगा. वायरल वीडियो में देखें, तो साफ दिखाई देता है कि स्टंप्स की बेल्स संजू सैमसन के हाथ लगने से नहीं गिरी हैं, बल्कि तेज हवाओं की वजह से ऐसा हुआ है. यही वजह है कि अंपायर ने नीतीश राणा को कैच आउट दे दिया. इसके चलते बल्लेबाज को पवेलियन लौटना पड़ा.

कैसा रहा मैच?

मैच की बात करें, तो दिल्ली कैपिटल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 155 रन बनाए थे. दिल्ली की ओर से समीर रिजवी ने सबसे ज्यादा 40 रन बनाए थे, जबकि ट्रिस्टन स्टब्स ने 38 रनों की पारी खेली थी. इसके जवाब में उतरी चेन्नई सुपर किंग्स ने 17.3 ओवर में टारगेट चेज कर लिया. संजू सैमसन ने 52 गेंदों पर 87 रनों की शानदार पारी खेली. कार्तिक शर्मा ने संजू सैमसन का पूरा साथ दिया और नाबाद 41 रन बनाए. इसके दम पर चेन्नई सुपर किंग्स ने 8 विकेट से जीत दर्ज की.

Advertisement