Friday, June 2, 2023

WPL 2023: मुंबई इंडियंस ने जीता पहला महिला आईपीएल खिताब, फाइनल में दिल्ली कैपिल्टस को 7 विकेट से दी मात

नई दिल्ली। वीमेंस इंडियन प्रीमियर लीग के पहले सीजन के सभी मुकाबले खेले जा चुके हैं। इस महिला लीग का फाइनल मुकाबला मुंबई और दिल्ली की टीम के बीच खेला गया। जिसमें मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स की टीम को हरा कर पहला महिला आईपीएल खिताब अपने नाम कर लिया है।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी दिल्ली

विमेंस आईपीएल का फाइनल मुकाबला मुंबई के सीसीआई-ब्रेबॉर्न स्टेडियम में खेला गया। यहां पर दिल्ली कैपिटल्स की वीमेंस टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया और मुंबई इंडियंस को गेंदबाजी का न्यौता दिया।

लो स्कोरिंग और रोमाचंक रहा फाइनल

पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली की वीमेंस टीम ने 9 विकेट के नुकसान पर 131 रन बनाए और मुंबई को जीत के लिए 132 रनों का लक्ष्य दिया। मुंबई इंडियंस 19.3 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर 134 रन बना लिए और इस मुकाबले को 7 विकेट से अपने नाम कर लिया। इस लो स्कोरिंग रोमाचंक मुकाबले को मुंबई इंडियन्स ने अपने नाम किया।

इन प्लेयर्स की बदौलत मुंबई को मिली जीत

बता दें कि इस्सी वोंग और हेले मैथ्यूज मुंबई इंडियंस के लिए 3-3 विकेट लिए, जबकि कीवी गेंदबाज अमेलिया केर के हाथ दो सफलता लगी। वहीं अगर बल्लेबाजी की बात करें तो नेट साइवर-ब्रंट ने सबसे ज्यादा 60 रनों की पारी खेली, वहीं कप्तान हरमनप्रीत कौर ने शानदार 37 रन बनाए। मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स फाइनल मुकाबले की प्लेयर ‘ऑफ द मैच’ का खिताब नेट साइवर-ब्रंट ने जीता।

Latest news