Home > खेल > बड़ा रंगमिजाज है ये IPL कोच, बीवी से नहीं भरा मन, तो फ्लाइट अटेंडेंट को पटाकर कर ली शादी

बड़ा रंगमिजाज है ये IPL कोच, बीवी से नहीं भरा मन, तो फ्लाइट अटेंडेंट को पटाकर कर ली शादी

IPL Coach Love Story: श्रीलंका के पूर्व क्रिकेटर महेला जयवर्धने ने अपने जीवन में 2 शादी की है, पहली पत्नी को तलाक देने के बाद उन्हें एक फ्लाइट अटेंडेंट से शादी की थी. आइए जानते हैं दोनों की लव स्टोरी.

By: Satyam Senger | Last Updated: May 6, 2026 4:11:49 PM IST



मुंबई इंडियंस के हेड कोच महेला जयवर्धने (Mahela Jayawardene) का करियर कमाल का रहा है. आईपीएल के साथ साथ इंटरनेशनल क्रिकेट में उन्होंने कमाल का प्रदर्शन किया है. फिलहाल वह मुंबई इंडियंस की कोचिंग कर रहे हैं लेकिन टीम का प्रदर्शन अब तक काफी खराब रहा है. हालांकि, महेला की पर्सनल लाइफ बड़ी मजेदार रही है. उन्होंने पहली बीवी को तलाक देने के बाद उन्होंने फ्लाइट एंट को पटाया फिर उनसे शादी की थी.

महेला जयवर्धने की पहली शादी क्रिस्टीना सिरिसेना के साथ हुई थी. उनकी लव स्टोरी काफी चर्चित रही थी. दोनों ने शादी से पहले करीब आठ साल तक एक-दूसरे को डेट किया था. इस रिश्ते का खुलासा खुद क्रिस्टीना ने एक इंटरव्यू में किया था. उन्होंने बताया था कि उनकी और जयवर्धने की मुलाकात दोस्त और पूर्व क्रिकेटर अविश्का के जरिए हुई थी. क्रिस्टीना के अनुसार, पहली मुलाकात के बाद उन्होंने लगभग एक साल तक सिर्फ फोन पर ही बात की थी.

2018 में किस्टीना का तलाक हो गया
रिपोर्ट्स के मुताबिक, लंबे रिश्ते के बाद दोनों ने 3 नवंबर 2005 को शादी की. क्रिस्टीना ने बेंगलुरु के माउंट कारमेल में पढ़ाई की थी और वह दो साल तक भारत में रहीं. पेशे से वह ट्रैवल कंसल्टेंट थीं. उनकी एक बेटी भी है. हालांकि, करीब 13 साल की शादी के बाद 2018 में महेला जयवर्धने और क्रिस्टीना का किसी वजह से तलाक हो गया. दोनों ने इस मामले को निजी रखा. लेकिन जयवर्धने यहीं नहीं रुके. उन्हें शायद अपने जीवन में किसी और की भी तलाश थी.

फ्लाइट अटेंडेंट को प्यार में फंसाया
तलाक के बाद ऐसी खबरें सामने आईं कि जयवर्धने ने दिसंबर 2021 में दूसरी शादी कर ली. रिपोर्ट्स के अनुसार उन्होंने 18 दिसंबर 2021 को श्रीलंका के सदर्न प्रांत के एक होटल में नताशा मकलांदा से शादी की थी. बताया जाता है कि नताशा पहले श्रीलंकन एयरलाइंस में फ्लाइट अटेंडेंट के रूप में काम करती थीं, जहां उनकी मुलाकात जयवर्धने से हुई थी. वहीं, से दोनों को प्यार हुआ और दोनों ने शादी करने की ठानी. अभी तक दोनों एक साथ हैं और बढ़िया जीवन जी रहे हैं. 

Advertisement