Bihar Government Decisions: बिहार सरकार ने राज्य के दो इंटरनेशनल क्रिकेटरों मुकेश कुमार और आकाश दीप को एक बड़ा सम्मान देने का निर्णय लिया है. जानकारी सामने आ रही है कि स्पोर्ट्स कोटे के तहत दोनों खिलाड़ियों को डीएसपी (पुलिस उपाधीक्षक) के पद पर नियुक्त करने की सिफारिश की गई है. आकाश दीप और मुकेश कुमार की नेशनल और इंटरनेशनल लेवल पर शानदार उपलब्धियों को देखते हुए यह प्रस्ताव गृह विभाग को भेजा गया है.
सामान्य प्रशासन विभाग के अंडर सेक्रेटरी सिद्धेश्वर चौधरी ने आधिकारिक तौर पर यह प्रस्ताव गृह विभाग को भेज दिया है.
खिलाड़ियों के प्रोत्साहन के लिए बड़ा कदम
मीडिया रिपोर्ट्स के हवाले से सामने आ रही जानकारी के मुताबिक, स्पोर्ट्स कोटे के तहत नियुक्तियों के लिए बनी सेलेक्शन कमेटी ने मुकेश कुमार और आकाश दीप के नामों को मंजूरी दे दी है. गृह विभाग द्वारा जरूरी औपचारिक प्रक्रियाएं पूरी करन के बाद उनकी नियुक्ति का रास्ता साफ हो जाएगा. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सम्राट चौधरी के नेतृत्व वाली सरकार का यह फैसला राज्य के खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है. बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के इस फैसले से न सिर्फ खेल प्रतिभाओं का हौसला बढ़ेगा, बल्कि युवा खिलाड़ियों को भी खेल में करियर बनाने की प्रेरणा मिलेगी.
दोनों खिलाड़ियों ने साबित की अपनी काबिलियत
मुकेश कुमार और आकाश दीप ने भारतीय क्रिकेट टीम के लिए शानदार प्रदर्शन किया है. दोनों तेज गेंदबाजों ने घरेलू क्रिकेट से लेकर इंटरनेशनल लेवल तक अपनी काबिलियत साबित की है. बिहार से निकलकर नेशनल टीम तक पहुंचने का उनका सफर राज्य के युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत माना जाता है. सरकार की खेल की दुनिया में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित करने की परंपरा रही है और मुकेश कुमार और आकाश दीप को DSP नियुक्त करने का फैसला इसी परंपरा को आगे बढ़ाने वाला कदम है.
मुकेश कुमार का प्रदर्शन
32 साल के मुकेश कुमार ने अब तक भारतीय टीम के लिए 3 टेस्ट, 6 वनडे और 17 T20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं. इस दौरान उन्होंने टेस्ट में 7, वनडे में 5 और T20I में 20 विकेट लिए हैं. मुकेश ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के हालिया सीजन में दिल्ली कैपिटल्स (DC) के लिए खेला था.
आकाश दीप का प्रदर्शन
वहीं, 29 साल के आकाश दीप ने भारतीय टीम के लिए 10 टेस्ट मैच खेले हैं. उन्होंने 35.78 की औसत से 28 विकेट लिए हैं. आकाश दीप ने टेस्ट मैचों में 11.64 की औसत से 163 रन भी बनाए हैं. चोट के कारण आकाश दीप IPL 2026 में एक भी मैच नहीं खेल पाए; उन्हें पूरा सीजन नहीं खेलने के लिए मजबूर होना पड़ा.
यह भी पढ़ें – SL A vs IND A: श्रीलंका के उड़ जाएंगे! फाइनल मुकाबले से पहले वैभव सूर्यवंशी का आया तूफान, देखें Video