Viral Video: मौजूदा समय में महेंद्र सिंह धोनी, रोहित शर्मा और विराट कोहली भारतीय क्रिकेट के सबसे बड़े सुपरस्टार माने जाते हैं. इन तीनों खिलाड़ियों की दोस्ती भी काफी गहरी है. ये तीनों दिग्गज क्रिकेटर आईपीएल का हिस्सा हैं. फैंस इन स्टार्स को मैदान पर देखने के लिए काफी उत्साहित रहते हैं. खासकर अगर ये सभी खिलाड़ी एक साथ मैदान पर दिख जाएं, तो फैंस का दिल खुश हो जाता है. ऐसे में क्या होगा कि अगर ये तीनों दिग्गज खिलाड़ी एक साथ ऑटो में बैठकर कहीं जाते दिखाई दें.
यह देखकर किसी को अपनी आंखों पर विश्वास नहीं होगा. ऐसा सच में तो नहीं हुआ, लेकिन इंटरनेट पर कुछ ही ऐसा ही नजारा देखने को मिला है. दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में तीन युवक ऑटो में बैठकर जाते हुए दिखाई दे रहे हैं.
ऑटो से निकले विराट-रोहित और धोनी
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि तीन दोस्त किसी ऑटो में एक साथ बैठकर जा रहे हैं. हालांकि यह कोई नई बात नहीं है, लेकिन उन दोस्तों की जर्सी ने फैंस का ध्यान अपनी ओर खींच लिया. दरअसल, एक युवक ने सीएसके की जर्सी पहनी हुई है, जिस पर एमएस धोनी (MS Dhoni) का नाम लिखा है. वहीं, बीच में बैठे युवक ने विराट कोहली (VIrat Kohli) के नाम की आरसीबी की जर्सी पहनी हुई है. इसके अलावा तीसरे युवक ने मुंबई इंडियंस की जर्सी पहनी है, जिस पर रोहित शर्मा (Rohit Sharma) का नाम लिखा है. वीडियो को देखकर ऐसा लगता है कि जैसे तीनों खिलाड़ी एक साथ ऑटो में सवार होकर कहीं जा रहे हैं. यह वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस पर फैंस के मजेदार कमेंट आ रहे हैं.
3 friends going in autorickshaw
3 of them r different players fan’s
Ms Dhoni, Virat Kohli, Rohit Sharma
Nice to see them nice video 📸 capture
👍✅😎pic.twitter.com/mZx4kYU8wN— cricket millennium (@Askpredictstar) May 17, 2026
फैंस के मजेदार रिएक्शन
वायरल वीडियो पर यूजर्स और फैंस के मजेदार रिएक्शन सामने आ रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, ‘तीन भाई, तीनों तबाही.’ वहीं, दूसरे यूजर ने लिखा, ‘तीनों अलग ही लेवल के बंदे हैं.’ किसी ने लिखा कि सूर्यकुमार यादव कैमरामैन हैं, जबकि एक शख्स ने लिखा केएल राहुल ड्राइवर हैं. इतना ही नहीं, एक यूजर ने लिखा, ‘धोनी, विराट और रोहित सबने गरीबी देखी है. इस वीडियो पर फैंस के अलग-अलग कमेंट्स आ रहे हैं.