Home > क्रिकेट > MS Dhoni: बर्थडे के दिन धोनी ने फैंस को दिया सरप्राइज, टीम इंडिया का मैच देखने पहुंचे इंग्लैंड, तस्वीरें वायरल

MS Dhoni: बर्थडे के दिन धोनी ने फैंस को दिया सरप्राइज, टीम इंडिया का मैच देखने पहुंचे इंग्लैंड, तस्वीरें वायरल

MS Dhoni Birthday: भारत बनाम इंग्लैंड के तीसरे टी20 मुकाबले के दौरान एमएस धोनी स्टैंड्स में दिखाई दिए. अपने 45वें जन्मदिन के खास मौके पर एमएस धोनी की स्टैंड्स में मौजूदगी फैंस के लिए किसी तोहफे से कम नहीं है. देखें तस्वीरें...

By: Ankush Upadhayay | Published: July 7, 2026 11:21:11 PM IST



MS Dhoni Birthday: भारतीय क्रिकेट टीम के सबसे सफल कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) आज 7 जुलाई को अपना 45वां जन्मदिन मना रहे हैं. इस खास मौके पर एमएस धोनी भारतीय टीम का इंग्लैंड के खिलाफ तीसरा टी20 इंटरनेशनल मैच देखने के लिए पहुंचे हैं. भारत और इंग्लैंड के बीच नॉटिंघम के ट्रेंट ब्रिज मैदान पर तीसरा टी20 मुकाबला खेला जा रहा है. इस दौरान बर्थडे बॉय एमएस धोनी स्टैंड्स में नजर आए. वह अपने कुछ साथियों के साथ मैच का लुत्फ उठाते नजर आए. मैदान में माही को देखते ही कैमरे की नजर उन पर पड़ी, जिसे देखकर भारतीय फैंस काफी उत्साहित हो गए. इस मुकाबले के दौरान की एमएस धोनी की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई हैं, जो तेजी से वायरल हो रही हैं.

MS धोनी की तस्वीरें वायरल

बर्थडे के खास मौके पर एमएस धोनी की स्टैंड्स में मौजूदगी भारतीय फैंस के लिए किसी तोहफे से कम नहीं है. सोशल मीडिया पर एमएस धोनी की कई तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं. इनमें एमएस धोनी ट्रेंट ब्रिज मैदान के स्टैंड्स में दिखाई दे रहे हैं, जहां पर भारत-इंग्लैंड (IND vs ENG) का तीसरा टी20 इंटरनेशनल मैच खेला जा रहा है. स्टार स्पोर्ट्स ने एमएस धोनी की वीडियो भी शेयर की है, जिसमें वह मुकाबला देखने के लिए जाते दिखाई दे रहे हैं. नीचे देखें वीडियो और तस्वीरें…







ये भी पढ़ें: IND vs ENG: प्रिंस यादव की एंट्री, रवि बिश्नोई का कटा पत्ता… तीसरे T20 में ऐसी है भारत की प्लेइंग XI

भारत के लिए अहम मुकाबला

इंग्लैंड के खिलाफ तीसरा टी20 मुकाबला भारतीय टीम के लिए काफी अहम है. अगर भारत को इस 5 मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज में जीत हासिल करनी है, तो आज के मुकाबले में जीत हासिल करनी होगी. फिलहाल इस सीरीज में इंग्लैंड 1-0 से आगे है. इस सीरीज का पहला मुकाबला बारिश की वजह से रद्द हो गया था. इसके बाद दूसरे टी20 मुकाबले में इंग्लैंड ने जीत हासिल कर सीरीज में बढ़त बना ली. अब दोनों टीमों के बीच तीसरा मुकाबला खेला जा रहा है. इस मुकाबले में कप्तान श्रेयस अय्यर को सीरीज में वापसी करने के साथ ही अपनी पहली जीत की तलाश है. दरअसल, श्रेयस अय्यर की कप्तानी में अभी तक भारतीय टीम एक भी मैच नहीं जीत पाई है.

Advertisement