Home > क्रिकेट > धोनी के रूम का ऐसा नियम, जिसे सभी खिलाड़ी करते थे फॉलो, रहाणे ने सुनाया अनसुना किस्सा

धोनी के रूम का ऐसा नियम, जिसे सभी खिलाड़ी करते थे फॉलो, रहाणे ने सुनाया अनसुना किस्सा

MS Dhoni Room Rule: पूर्व भारतीय बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे ने एमएस धोनी से जुड़ा एक अनसुना किस्सा बताया है. उन्होंने बताया कि धोनी के रूम में एक सख्त नियम लागू था, जिसका हर खिलाड़ी सम्मान करता था. जानें क्या था वो नियम...

By: Ankush Upadhayay | Published: August 6, 2026 4:17:17 PM IST



MS Dhoni Room Rule: हाल ही में क्रिकेट से संन्यास लेने वाले पूर्व बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे ने इन दिनों खूब सुर्खियों में हैं. उन्होंने पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) की जमकर तारीफ की है. अजिंक्य रहाणे भारतीय टीम और चेन्नई सुपर किंग्स के लिए एमएस धोनी की कप्तानी में खेल चुके हैं. रहाणे ने बताया कि एमएस धोनी बहुत शांत और कूल इंसान हैं. वह हर किसी की तरह एक बेहद सामान्य व्यक्ति हैं. रहाणे ने आगे बताया कि धोनी के कमरे के दरवाजा हर किसी के लिए हमेशा खुला रहता था. हालांकि उनके कमरे का एक नियम था, जिसका टीम के सभी खिलाड़ी सम्मान करते थे. जानें क्या है वो नियम…

धोनी के रूम का सख्त नियम

पूर्व बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे ने बताया कि उनके होटल का कमरा टीम के साथियों के लिए खुला रहता था. उन्होंने ‘स्टिक टू क्रिकेट’ पॉडकास्ट में कहा, ‘उनका कमरा लगभग हर किसी के लिए हमेशा खुला रहता था. कई बार, हममें से 10 से 15 लोग, या पूरी टीम भी उनके कमरे में मौजूद होती थी, लेकिन जब उनका दरवाजा बंद होता था, तो किसी को भी अंदर आने की अनुमति नहीं थी.’ बता दें कि रहाणे से पहले भी कई खिलाड़ियों ने धोनी के ‘ओपन डोर पॉलिसी’ का किस्सा बताया था.

रहाणे ने सोशल मीडिया से बनाई दूरी

अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) ने इंटरव्यू के दौरान बताया कि जब कोई सीरीज चल रही होती है, तो वे अपने फोन से सभी सोशल मीडिया ऐप्स हटा देते थे. उन्होंने बताया कि साल 2017 में जब वे आईपीएल खेल रहे थे, तब बेन स्टोक्स ने उन्हें सोशल मीडिया न देखने की सलाह दी थी. ऐसे में वह सोशल मीडिया से दूर रहने के लिए किताबें पढ़ते, परिवार से बात करते और नेटफ्लिक्स या किसी अन्य ऐप पर कुछ देखते थे.

ये भी पढ़ें: खामोशी में खत्म हुआ करियर… विदाई मैच के हकदार थे ये 5 दिग्गज क्रिकेटर, चुपचाप लेना पड़ा संन्यास

अजिंक्य रहाणे ने क्यों लिया रिटायरमेंट?

अजिंक्य रहाणे ने 30 जुलाई 2026 को क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से रिटायरमेंट लेने का एलान किया है. वह लंबे समय से भारतीय टीम से बाहर चल रहे थे. उन्होंने आखिरी बार भारत के लिए साल 2023 में मैच खेला था. मौजूदा टीम को देखते हुए उनकी वापसी को कोई उम्मीद दिखाई नहीं दे रही थी. ऐसे में रहाणे ने क्रिकेट से संन्यास का एलान कर दिया.

Advertisement