Home > क्रिकेट > IPL खेलने को तड़प रहा पाकिस्तानी क्रिकेटर? विराट कोहली का है ‘दुश्मन’, इंग्लैंड से कनेक्शन

IPL खेलने को तड़प रहा पाकिस्तानी क्रिकेटर? विराट कोहली का है ‘दुश्मन’, इंग्लैंड से कनेक्शन

Mohammad Amir: पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद आमिर ने ब्रिटेन की नागरिकता हासिल कर ली है. ऐसे में अब उनके आईपीएल में खेलने की चर्चा शुरू हो गई है. इस पर खुद आमिर का भी बयान सामने आया है.

By: Ankush Upadhayay | Published: August 5, 2026 3:24:24 PM IST



Mohammad Amir IPL: पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाद मोहम्मद आमिर एक फिर चर्चा में हैं. ब्रिटिश की नागरिकता लेने के बाद मोहम्मद आमिर इंग्लैंड की द हंड्रेड लीग में बतौर लोकल खिलाड़ी खेलने के लिए उतरे हैं. वह द हंड्रेड में ट्रेंट रॉकेट्स की ओर से खेल रहे हैं. ऐस में सभी के मन में सवाल है कि क्या मोहम्मद आमिर दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग आईपीएल में खेलते दिखाई दे सकते हैं? भारत और पाकिस्तान के बीच तनावपूर्ण संबंध होने के नाते आईपीएल में पाकिस्तानी खिलाड़ियों को बैन किया गया है. हालांकि मोहम्मद आमिर ने हाल ही में ब्रिटेन की नागरिकता ले ली है. उन्हें ब्रिटिश पासपोर्ट भी मिल गया है, जिसके बाद वे आईपीएल में खेलने योग्य हो गए हैं.

IPL में खेलना आमिर का सपना!

हाल ही में एक इंटरव्यू में मोहम्मद आमिर (Mohammad Amir) से आईपीएल में खेलने की संभावना को लेकर सवाल किया गया. इस पर मोहम्मद आमिर साफ बताया कि पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) उनकी प्राथमिकता है. उन्होंने अभी तक आईपीएल में खेलने की संभावना पर कोई फैसला नहीं लिया है. आमिर ने कहा, ‘मैं 2027 में PSL में एक विदेशी खिलाड़ी के रूप में खेलूंगा. जहां तक IPL का सवाल है, मुझे अभी नहीं पता कि मैं इसमें भाग लूंगा या नहीं.’

ये भी पढ़ें: 9 साल बड़ी तलाकशुदा से हुआ इश्क, पत्नी ने खुद किया प्रपोज, मगर क्रिकेटर का परिवार नहीं था राजी, फिर…

क्या आमिर खेल पाएंगे IPL?

मोहम्मद आमिर भले ही पाकिस्तान के क्रिकेटर हैं, लेकिन उन्होंने ब्रिटिश की नागरिकता हासिल कर ली है. ऐसे में अब वह ब्रिटेन के खिलाड़ी के तौर पर आईपीएल ऑक्शन के लिए रजिस्टर कर सकते हैं. इससे पहले पाकिस्तान के पूर्व ऑलराउंडर अजहर महमूद ने भी 2012 से 2015 तक IPL खेला था. उन्होंने भी आमिर की तरह ही ब्रिटिश नागरिकता हासिल की थी. इसके बाद पंजाब किंग्स ने उन्हें अपनी टीम में शामिल किया था. फिर उन्होंने कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए भी कुछ मैच खेले थे.

आमिर का इंटरनेशनल करियर

पाकिस्तानी क्रिकेटर मोहम्मद आमिर ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 के बाद इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट ले लिया था. उन्होंने अपने करियर में पाकिस्तान के लिए 36 टेस्ट, 61 वनडे और 62 T20I खेले. उन्होंने टेस्ट में 119 विकेट लिए हैं, जबकि वनडे में 81 विकेट चटकाए हैं. वहीं, टी20 इंटरनेशनल में आमिर के नाम 71 विकेट दर्ज हैं. फिलहाल मोहम्मद आमिर इंग्लैंड में द हंड्रेड लीग में खेल रहे हैं.

Advertisement