• होम
  • खेल
  • MI vs GT: मुंबई इंडियंस ने गुजरात टाइटंस को दिया 156 रनों का लक्ष्य, विल जैक्स की शानदार फिफ्टी

MI vs GT: मुंबई इंडियंस ने गुजरात टाइटंस को दिया 156 रनों का लक्ष्य, विल जैक्स की शानदार फिफ्टी

IPL 2025 में आज मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस के बीच मुकाबला हो रहा है। यह मैच मुंबई के वानखेड़े मैदान में हो रहा है। आइए जानते हैं इस मैच से जुड़े सारे अपडेट्स...

inkhbar News
  • May 6, 2025 9:46 pm Asia/KolkataIST, Updated 2 weeks ago

IPL 2025: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 18वें सीजन का 56वां मुकाबला आज मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस के बीच वानखेड़े मैदान में खेला जा रहा है। इस दौरान टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई की शुरुआत अच्छी नहीं रही।

ओपनर बल्लेबाज रियान रिकल्टन 2 और रोहित शर्मा 7 रन बनाकर आउट हो गए। लेकिन फिर विल जैक्स ने पारी को संभाला। उन्होंने 29 गेंद में शानदार अर्धशतक जड़ा। वहीं सूर्यकुमार यादव ने भी तेज पारी खेली। सूर्या ने 24 गेंद में 35 रन की पारी खेली।

सूर्या और विल के आउट होते ही मुंबई की पारी एकदम से लड़खड़ा गई। इस दौरान जैसे-तैसे मुंबई ने 20 ओवर में 155 रन बनाए। पारी के अंतिम ओवरों में कॉर्बिन बॉश ने 22 गेंद में 27 रनों की अहम पारी खेली। अब गुजरात की टीम 156 रनों के लक्ष्य का पीछा कर रही है।

बता दें कि यह मुकाबला दोनों ही टीमों के लिए अहम है, क्योंकि वो प्लेऑफ की दौड़ में अपनी स्थिति को मजबूत करना चाहती हैं।

दोनों टीमों की प्लेइंग- 11

मुंबई इंडियंस (MI)- रोहित शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या (कप्तान), नेहल वढेरा, टिम डेविड, पीयूष चावला, गेराल्ड कोएत्ज़ी, जसप्रीत बुमराह, श्रेयस गोपाल।

गुजरात टाइटंस (GT)- शुभमन गिल (कप्तान), रिद्धिमान साहा (विकेटकीपर), साई सुदर्शन, विजय शंकर, डेविड मिलर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, मोहित शर्मा, उमेश यादव, स्पेंसर जॉनसन, नूर अहमद।

यह भी पढ़ें-

दिल्ली: तैमूरनगर में बुलडोजर एक्शन जारी, 100 से ज्यादा घरों को किया गया ध्वस्त

Tags

MI vs GT