Home > खेल > LSG vs PBKS Weather Forecast: लखनऊ और पंजाब के मैच पर बारिश का साया! लखनऊ में बिगड़ सकता है खेल का मजा?

LSG vs PBKS Weather Forecast: लखनऊ और पंजाब के मैच पर बारिश का साया! लखनऊ में बिगड़ सकता है खेल का मजा?

LSG vs PBKS Weather Forecast: पंजाब किंग्स लगातार छह हार के बाद लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ 'करो या मरो' वाले मुकाबले में उतर रही है, जहां IPL 2026 के प्लेऑफ़ में पहुंचने की उम्मीदें काफी कम रह गई हैं.

By: Preeti Rajput | Published: May 23, 2026 1:24:44 PM IST



LSG vs PBKS Weather Forecast: IPL 2026 में आज 23 मई, शनिवार को  पंजाब किंग्स का सामना लखनऊ सुपर जॉयंट्स से होने वाला है. दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. आज पंजाब के लिए करो या मरो का स्थिति है. टीम फिलहाल अंक तालिका में पांचवें नंबर पर है. जिसका मतलब है कि अगर वह आज मैच में जीत हासिल करती है, तो उसके प्लेऑफ में जाने की संभावना बढ जाएगी. इस मुकाबले के लिए लखनऊ का मौसम साफ रहना बेहद जरूरी है. 

लखनऊ का मौसम अपडेट

आज रात के मैच के दौरान लखनऊ का मौसम साफ, सूखा और बहुत ज्यादा गर्म रहने का अनुमान है; बारिश की वजह से खेल में कोई रुकावट आने की जरा भी संभावना नहीं है. तापमान 40°C से 42°C के आस-पास रहेगा. स्टेडियम में पश्चिम दिशा से गर्म हवाएं चलने के कारण मौसम बहुत ज्यादा सूखा महसूस होगा. तापमान धीरे-धीरे गिरकर लगभग 36°C से 38°C तक पहुंच जाएगा. आर्द्रता का स्तर कम रहेगा, जो 25% से नीचे बना रहेगा.

LSG vs PBKS हेड टू हेड

कुल मुकाबले: 7
पंजाब किंग्स: 4
लखनऊ जॉयंट्स: 3

Shastri Park fire: फर्नीचर मार्केट बनी आग का गोला! हालात देख बेकाबू हुए लोग; दमकल विभाग पर पत्थरबाजी; देखें Video

LSG vs PBKS संभावित प्लेइंग XI

पंजाब किंग्स (प्लेइंग XI): प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), सूर्यांश शेडगे, मार्कस स्टोइनिस, शशांक सिंह, अजमतुल्लाह उमरजई, हरप्रीत बरार, लॉकी फर्ग्यूसन, अर्शदीप सिंह

लखनऊ सुपर जायंट्स (प्लेइंग XI): मिचेल मार्श, जोश इंग्लिस, निकोलस पूरन, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), अब्दुल समद, आयुष बडोनी, शाहबाज अहमद, मोहसिन खान, मयंक यादव, आकाश सिंह, प्रिंस यादव

Most Dangerous Love Jihad Case: लड़की के जिस्म पर मला जानवर का खून, फेंके मास के टुकड़े; जबरदस्ती इस्लाम कुबूल करवाने की कोशिश

Advertisement