Home > क्रिकेट > LPL 2026: जहीर खान की लंका प्रीमियर लीग में एंट्री, 4 बार की चैंपियन टीम के बने मालिक

LPL 2026: जहीर खान की लंका प्रीमियर लीग में एंट्री, 4 बार की चैंपियन टीम के बने मालिक

Zaheer Khan LPL Team: भारत के पूर्व कतेज गेंदबाज जहीर खान ने लंका प्रीमियर लीग में बड़ा निवेश किया है. वह इस लीग की सबसे सफल टीम जाफना किंग्स के को-ऑनर बन गए हैं.

By: Ankush Upadhayay | Published: August 5, 2026 11:49:38 AM IST



Zaheer Khan LPL Team: पूर्व भारतीय क्रिकेटर जहीर खान (Zaheer Khan) ने लंका प्रीमियर लीग में एंट्री की है. वह लंका प्रीमियर लीग में जाफना किंग्स फ्रेंचाइजी के को-ऑनर बन गए हैं. इस फ्रेंचाइजी का नया नाम ‘एंकर जाफना किंग्स’ कर दिया गया है. दरअसल, जहीर खान स्टॉकहोम स्थित स्पोर्ट्स ओनरशिप ग्रुप Anchor Sports AB के को-ऑनर हैं. इसी ग्रुप के मालिक नागेंद्र सिद्दौतम ने जहीर खान के साथ मिलकर इस फ्रेंचाइजी की कमान संभाली है. 4 अगस्त को डील ऑफिशियल होने के बाद टीम का नाम बदल कर ‘एंकर जाफना किंग्स’ कर दिया गया.

क्या बोले जहीर खान?

एंकर स्पोर्ट्स के को-ऑनर और पूर्व तेज गेंदबाज जहीर खान ने कहा, ‘मैं हमेशा से श्रीलंका से उभरने वाली गेंदबाजी प्रतिभा की क्षमता, नवाचार और विविधता का प्रशंसक रहा हूं. यह एक ऐसा देश है जहां मैं जा चुका हूं, खेल चुका हूं और जिसकी मुझे बहुत प्यारी यादें हैं, अब मालिक के रूप में श्रीलंकाई क्रिकेट का हिस्सा बनना मेरे लिए सचमुच रोमांचकारी है, और मैं जाफना एंकर्स के साथ शुरुआत करने के लिए उत्सुक हूं.’ बता दें कि एंकर स्पोर्ट्स के पास पहले से ही के पास पहले से ही यूरोपीय टी20 प्रीमियर लीग (बेल्जियम) में एंटवर्प एंकर्स और कनाडा की सुपर 60 लीग में वैंकूवर एंकर्स की पुरुष और महिला टीमें हैं.

ये भी पढ़ें: हाल में इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लिया, अब कोचिंग देने का बनाया मन, हेड कोच बनना चाहता है पूर्व क्रिकेटर

4 बार की चैंपियन है जाफना किंग्स

एंकर जाफना किंग्स लंका प्रीमियर लीग की सबसे सफल टीम है. इस फ्रेंचाइजी ने 4 बार LPL की ट्रॉफी उठाई है. साल 2022 में शुरु हुए लंका प्रीमियर लीग में अभी तक 5 सीजन खेले गए हैं, जिनमें 4 बार जाफना किंग्स ने ही खिताब अपने नाम किया. बता दें कि साल 2025 में यह टूर्नामेंट नहीं खेला गया था.

LPL 2026 की बात करें, तो एंकर जाफना किंग्स प्लेऑफ में जगह पक्की कर चुकी है. जाफना किंग्स को 8 मैचों में 5 जीत मिली है और वे पॉइंट्स टेबल में पहले नंबर पर अपनी जगह बनाई. अब जाफना किंग्स क्वालीफायर-1 खेलेगी, जिसमें उसका मुकाबला गाले जायंट्स से होगा. इस मुकाबले में जीत हासिल करने वाली टीम सीधे फाइनल में पहुंच गई, जो 8 अगस्त को कोलंबो में खेला जाएगा.

Tags:
Advertisement