Home > क्रिकेट > ‘बांग्लादेश क्रिकेट का अपमान…’, रिजवान की इस हरकत पर भड़के लिटन दास, सरेआम जमकर लताड़ा

‘बांग्लादेश क्रिकेट का अपमान…’, रिजवान की इस हरकत पर भड़के लिटन दास, सरेआम जमकर लताड़ा

Litton Das vs Mohammad Rizwan: बांग्लादेशी क्रिकेटर लिटन दास ने पाकिस्तान के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज पर बड़ा आरोप लगाते हुए कड़ी आलोचना की है. लिटन दास ने कहा कि टेस्ट सीरीज में हार के बाद रिजवान ने बांग्लादेशी खिलाड़ियों से हाथ नहीं मिलाया.

By: Ankush Upadhayay | Published: June 8, 2026 6:32:20 PM IST



Litton Das vs Mohammad Rizwan: पिछले महीने पाकिस्तान क्रिकेट टीम बांग्लादेश दौरे पर गई थी. इस दौरे पर पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली गई, जिसमें पाक को 0-2 से करारी हार का सामना करना पड़ा. बांग्लादेश ने दोनों टेस्ट मैचों में बुरी तरह हराया. इस सीरीज के दौरान दोनों टीमों के खिलाड़ियों के बीच काफी नोकझोंक देखने को मिली. खासकर पाकिस्तानी विकेटकीपर मोहम्मद रिजवान और बांग्लादेश विकेटकीपर लिटन दास के बीच काफी तनाव देखने को मिला.

टेस्ट सीरीज में 2-0 से जीत हासिल करने के बाद बांग्लादेशी क्रिकेटर लिटन दास ने मोहम्मद रिजवान पर बड़ा आरोप लगाया है. लिटन दास का कहना है कि रिजवान ने सीरीज हारने के बाद बांग्लादेशी खिलाड़ियों से हाथ नहीं मिलाया. 

लिटन दास ने रिजवान को लगाई लताड़

बांग्लादेशी क्रिकेटर लिटन दास (Litton Das) ने मोहम्मद रिजवान पर ‘गैर-पेशेवर व्यवहार’ का आरोप लगाया है. लिटन दास का कहना है कि अगर रिजवान को उनसे दिक्कत थी, तो वह उन्हें नजरअंदाज कर सकते थे. लेकिन पूरी बांग्लादेश टीम का अपमान करना सही नहीं था. लिटन ने प्रोथोम आलो से कहा, ‘मुझे एक बात बिल्कुल पसंद नहीं आई. मैदान पर जो भी हो, मैच खत्म होने के बाद सभी को एक-दूसरे से हाथ मिलाना चाहिए. पहले टेस्ट में हार के बाद रिजवान हमसे हाथ मिलाने नहीं आए, जो बहुत गलत है. चाहे खिलाड़ी कितना भी बड़ा हो, ऐसा नहीं होना चाहिए, चाहे आप हारें या जीतें.’

लिटन दास ने आगे कहा, ‘दूसरे टेस्ट में भी उन्होंने यही किया. हो सकता है उन्हें मुझसे कोई दिक्कत हो, लेकिन पूरी बांग्लादेश टीम ने उनका क्या बिगाड़ा था? जब अगली बार वे हमारे खिलाफ खेलेंगे तो क्या उन्हें हमसे कोई उम्मीद रखनी चाहिए? आपने बांग्लादेश टीम का सम्मान नहीं किया.’

ये भी पढ़ें: जब क्रिकेट के भगवान के करियर पर लगा दाग, टेस्ट से बैन हो गए थे सचिन तेंदुलकर, जानिए पूरा मामला

लिटन दास और रिजवान की लड़ाई

पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश टेस्ट सीरीज के दौरान लिटन दास और मोहम्मद रिजवान (Mohammad Rizwan) के बीच मैदान पर खूब बहस हुई थी. दरअसल, लिटन दास को लगा कि रिजवान टाइम वेस्ट कर रहे हैं. ऐसे में उन्होंने रिजवान की स्लेजिंग शुरू कर दी. इस दौरान लिटन दास की आवाज स्टंप माइक में रिकॉर्ड हो गई. इसमें साफ पता चला कि लिटन दास उस दौरान रिजवान को चिढ़ा रहे थे. स्टंप माइक में साफ सुना गया कि लिटन दास ने रिजवान पर ताना मारते हुए कहा कि रिजवान की अपने देश में बदनाम छवि है.

हालांकि लिटन दास ने स्लेजिंग के पीछे का कारण भी बताया है. लिटन दास ने कहा, ‘पहले टेस्ट से पहले एक घटना हुई थी. वो पाकिस्तान में सबके चहेते हैं. मुझे वो घटना पसंद नहीं आई. उसी के बाद से मेरे मन में उनके बारे में शंका पैदा हो गई.’ बांग्लादेशी विकेटकीपर ने आगे कहा कि आप सब जानते हैं कि उन्हें समय बर्बाद करना पसंद है. मैं विकेट के पीछे था और मौसम बहुत गर्म था. मुझे बहुत परेशानी हो रही थी. उसी समय मैंने कुछ करने का फैसला किया.’

टेस्ट सीरीज में बांग्लादेश ने पाकिस्तान को हराया

टेस्ट सीरीज की बात करें, तो बांग्लादेश ने पाकिस्तान को अपने घर बुलाकर 2-0 से हराया. बांग्लादेश ने पाकिस्तान के खिलाफ लगातार 4 टेस्ट मैच हराया है.

Advertisement