Home > खेल > Lionel Messi ने करियर पर लगाया विराम, इंटरनेशनल फुटबॉल से की संन्यास की घोषणा, कहा- मैंने अपना सब कुछ दिया…

Lionel Messi ने करियर पर लगाया विराम, इंटरनेशनल फुटबॉल से की संन्यास की घोषणा, कहा- मैंने अपना सब कुछ दिया…

दुनिया के बेहतरीन फुटबॉलर्स की लिस्ट में शुमार लियोनेल मेसी ने इंटरनेशनल फुटबॉल से संन्यास का ऐलान कर दिया है. मेसी ने हाल में ही फीफा वर्ल्ड कप के फाइनल में भी हिस्सा लिया था. लेकिन उनकी टीम अर्जेंटीना को स्पेन के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था.

By: Satyam Sengar | Published: August 31, 2026 9:18:36 PM IST



Lionel Messi Retirement: स्टार फुटबॉलर लियोनेल मेसी ने इंटरनेशनल फुटबॉल से संन्यास लेने का ऐलान कर दिया है. इसके साथ ही अर्जेंटीना की नेशनल टीम के साथ उनका दो दशक से ज्यादा लंबा शानदार सफर खत्म हो गया. जुलाई में हुए विश्व कप फाइनल में अर्जेंटीना को स्पेन के खिलाफ 1-0 से हार मिली थी. इस हार के बाद मेसी का लगातार दूसरी बार विश्व कप जीतने का सपना भी टूट गया. हालांकि, अब उन्हें संन्यास का ऐलान किया है.

39 साल मेसी ने अर्जेंटीना के लिए 207 इंटरनेशनल मैच खेले और 125 गोल किए. वह मेंस इंटरनेशनल फुटबॉल में सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले खिलाड़ियों की सूची में दूसरे स्थान पर हैं. रिपोर्ट के अनुसार, मेसी ने विश्व कप फाइनल में हार के सिर्फ दो दिन बाद ही संन्यास लेने का फैसला कर लिया था. हालांकि, उन्होंने अपने पिता की खराब सेहत के कारण इस फैसले की आधिकारिक घोषणा कुछ समय के लिए टाल दी.

भावुक हुए मेसी

मेसी ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए लिखा, “फाइनल के बाद से जो समय बीत चुका है, और इस पर बहुत सोचने के बाद, मैं सबको बताना चाहता हूं कि मैं नेशनल टीम से रिटायर हो रहा हूं,  यह एक ऐसा फैसला था जिससे दुख हुआ, और अब भी बहुत दुख होता है—लेकिन मैं समझता हूं कि अब समय आ गया है. मैं कसम खाता हूं कि मैंने हमेशा अपना सब कुछ दिया. सिर्फ इन पिछले कुछ सालों में नहीं जब हमने सब कुछ जीता, बल्कि उससे पहले भी. मैंने हमेशा इस जर्सी के लिए मैदान पर सब कुछ लड़ा और छोड़ा, ताकि आपको खुशी मिल सके और फुटबॉल के ज़रिए आपको अर्जेंटीना का होने पर गर्व महसूस हो.”

पिता के निधन के बाद किया संन्यास का ऐलान
मेसी के पिता जॉर्ज मेसी का अगस्त में 68 साल की उम्र में लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया. इसके बाद मेसी ने सोशल मीडिया के जरिए अपने संन्यास की जानकारी दी. उन्होंने बताया कि नेशनल टीम से दूर होने का फैसला उनके लिए काफी दर्दनाक था, लेकिन लंबे समय तक सोचने के बाद उन्हें लगा कि अब इंटरनेशनल फुटबॉल को अलविदा कहने का सही समय आ गया है.

अर्जेंटीना को विश्व चैंपियन बनाने में निभाई बड़ी भूमिका
मेसी का इंटरनेशनल करियर कई बड़ी उपलब्धियों से भरा रहा. उन्होंने 2022 विश्व कप में अर्जेंटीना की कप्तानी करते हुए टीम को चैंपियन बनाया और टूर्नामेंट के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार जीता. इससे पहले 2014 विश्व कप में भी उन्हें गोल्डन बॉल मिली थी. आठ बार बैलन डी’ओर जीत चुके मेसी विश्व फुटबॉल के सबसे महान खिलाड़ियों में गिने जाते हैं. इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास के बावजूद वह क्लब स्तर पर इंटर मियामी के लिए मेजर लीग सॉकर में खेलते रहेंगे.

Tags:
Advertisement