Home > क्रिकेट > Lalit Modi Net Worth: करोड़ों का बंगला और महंगी कारें, लंदन में जी रहे हैं ‘शाही’ जिंदगी; कितनी है ललित मोदी की कुल संपत्ति?

Lalit Modi Net Worth: करोड़ों का बंगला और महंगी कारें, लंदन में जी रहे हैं ‘शाही’ जिंदगी; कितनी है ललित मोदी की कुल संपत्ति?

क्रिकेट की दुनिया को रातों-रात बदलने वाले ललित मोदी आज देश से दूर कहां और कैसी जिंदगी जी रहे हैं? जानिए IPL के 'फाउंडिंग आर्किटेक्ट' की लग्जरी लाइफ का सच और नेट वर्थ...

By: Shivani Singh | Published: June 4, 2026 12:19:43 PM IST



भारतीय क्रिकेट की तस्वीर को हमेशा-हमेशा के लिए बदल देने वाले ललित मोदी आज भले ही देश से दूर हों, लेकिन उनकी लग्जरी लाइफस्टाइल और ठाठ-बाठ आज भी अक्सर चर्चा का विषय बने रहते हैं. इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के ‘फाउंडिंग आर्किटेक्ट’ कहे जाने वाले ललित मोदी ने साल 2008 में जब खेल के साथ एंटरटेनमेंट का तड़का लगाया, तो क्रिकेट की पूरी इकोनॉमी ही बदल गई. आज IPL दुनिया की सबसे अमीर स्पोर्ट्स लीग्स में से एक है.

क्रिकेट की दुनिया में इस बड़े बदलाव के पीछे रहने वाले ललित मोदी फिलहाल यूनाइटेड किंगडम (UK) में एक बेहद आलीशान जिंदगी जी रहे हैं. आइए जानते हैं  उनके करोड़ों के नेट वर्थ के बारे में…

इतनी बड़ी दौलत का राज क्या है?

हालिया आंकड़ों के मुताबिक, ललित मोदी की कुल संपत्ति करीब 500 से 600 मिलियन डॉलर (यानी लगभग 4,000 से 5,000 करोड़ रुपये) आंकी गई है. उनकी इस भारी-भरकम कमाई का मुख्य जरिया उनका पारिवारिक बिजनेस, स्मार्ट इन्वेस्टमेंट और सबसे बढ़कर, इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की शुरुआत में उनका ऐतिहासिक योगदान है.

मोदी परिवार का तंबाकू (Tobacco) और एंटरटेनमेंट जैसे कई बड़े उद्योगों में पुराना और गहरा दखल रहा है, लेकिन ललित मोदी को असली वैश्विक पहचान साल 2008 में मिली जब उन्होंने आईपीएल की नींव रखी. उनके इस एक आइडिया ने क्रिकेट की दुनिया को रातों-रात एक ग्लोबल स्पोर्ट्स पावरहाउस में बदल दिया.

लंदन के पॉश इलाके चेल्सी की स्लोअन स्ट्रीट पर स्थित 5 मंजिला आलीशान मेंशन और गैरेज में खड़ी दुनिया की सबसे महंगी कारें ललित मोदी की ‘किंग साइज’ लाइफस्टाइल की गवाही देती हैं. करीब 7,000 स्क्वायर फीट में फैले इस 14 कमरों वाले आलीशान महल में 8 बेडरूम और इन-बिल्ट लिफ्ट जैसी लग्जरी सुविधाएं मौजूद हैं, जिसे कभी लाखों रुपये महीने के किराए पर लिया गया था और अब यह उनके पास लॉन्ग लीज पर है. भारत से दूर रहने के बावजूद गाड़ियों और इस शाही बंगले के दम पर ललित मोदी आज भी पूरी तरह लाइमलाइट में बने रहते हैं.

विवादों से भी रहा पुराना नाता

हालांकि, ललित मोदी का सफर इतना आसान भी नहीं रहा है. साल 2013 में वित्तीय अनियमितताओं के आरोपों के चलते भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने उन्हें सस्पेंड कर दिया था और बाद में उन पर लाइफटाइम बैन लगा दिया. हालांकि, मोदी इन आरोपों से हमेशा इनकार करते रहे हैं.

विवादों और भारत से दूर रहने के बावजूद, उनकी लग्जरी लाइफस्टाइल हमेशा सुर्खियों में बनी रहती है. लंदन के आलीशान बंगले से लेकर उनके गैरेज में खड़ी दुनिया की सबसे महंगी कारें, ललित मोदी को हमेशा लाइमलाइट में बनाए रखती हैं.

Advertisement