Home > खेल > ढाई साल पहले हुई शादी, फिर आखिर ऐसा क्या हुआ कि दिग्गज कबड्डी खिलाड़ी की पत्नी ने दी जान? ससुराल वालों का है हाथ!

ढाई साल पहले हुई शादी, फिर आखिर ऐसा क्या हुआ कि दिग्गज कबड्डी खिलाड़ी की पत्नी ने दी जान? ससुराल वालों का है हाथ!

Sheelu Bhalhara Wife Muskan Death: कबड्डी खेल के अंतरराष्ट्रीय प्लेयर शीलू बल्हारा की पत्नी मुस्कान ने शादी के महज ढाई साल बाद अपनी जान ले ली. इस खबर ने खेल जगत के लोगों को चौंका दिया.

By: Kamesh Dwivedi | Published: August 1, 2026 2:05:52 PM IST



हरियाणा के रोहतक से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. इंटरनेशनल कबड्डी खिलाड़ी शीलू बल्हारा की 23 वर्षीय पत्नी मुस्कान बल्हारा ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी. मुस्कान के परिवार वालों पर हत्या का आरोप लगाया जा रहा है. 

कब और कैसे हुई घटना?

शीलू बल्हारा की पत्नी मुस्कान ने शुक्रवार शाम 4 बजे अपने ससुराल में फांसी लगाकर अपनी जान दे दी. जानकारी के मुताबिक उन्होंने रोहतक के बहु अकबरपुर गांव स्थित घर की पहली मंजिल पर बने कमरे में फंदा लगाकर जान दे दी. आपको बता दें कि घटना के समय परिवार के अन्य सदस्य भी घर में मौजूद थे. कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था. जब मुस्कान बहुत देर तक बाहर नहीं आई, तो परिवार वाले उसे बुलाने पहुंचे, लेकिन दरवाजा खुला नहीं. फिर पड़ोसी की मदद से दरवाजा तोड़ा गया और मुस्कान कमरे में फंदे से लटकी मिली. 

मृतका के परिवार वालों ने ससुराल पर लगाया आरोप

बेटी की मौत की खबर मिलते ही मुस्कान के परिजन मौके पर पहुंच गए और जमकर हंगामा किया. उन्होंने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया. पुलिस की मौजूदगी में दोनों पक्षों के बीच करीब दो घंटे तक बातचीत हुई, लेकिन देर रात तक कोई सहमति नहीं बन सकी. आपको बता दें कि जांच में पुलिस को एक सुसाइट नोट मिला है, जिसाक पुलिस गहनता से जांच कर रही है. 

ढाई साल पहले हुई थी शादी

मुस्कान रोहतक के महम क्षेत्र के फरमाना गांव की रहने वाली थीं. उनकी शादी अंतरराष्ट्रीय कबड्डी प्लेयर शीलू बल्हारा से  8 दिसंबर 2023 को हुई थी. पिछले साल उन्होंने एक बेटे को जन्म दिया, जिसका नाम हार्दिक है. आपको बता दें कि मुस्कान के पिता किसान हैं, मां गृहिणी हैं और उनका छोटा भाई पढ़ाई के साथ कबड्डी की ट्रेनिंग ले रहा है.

यह खबर भी पढ़ें: कौन है ताहिर हुसैन? जिसे IB अधिकारी अंकित शर्मा की हत्या में मिली उम्रकैद; जानिए मर्डर केस की पूरी कहानी

Advertisement