Jos Buttler World Record: इंग्लैंड के सुपरस्टार विकेटकीपर बल्लेबाज जोस बटलर ने टी20 क्रिकेट में महारिकॉर्ड बना दिया है. जोस बटलर टी20 क्रिकेट इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं. उन्होंने वेस्टइंडीज के दिग्गज ऑलराउंडर कीरोन पोलार्ड को वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ दिया है. बटलर ने बुधवार (5 अगस्त) को ‘द हंड्रेड’ टूर्नामेंट में मैनचेस्टर सुपर जायंट्स की ओर से खेलते हुए वेल्श फायर के खिलाफ 20 गेंदों में 51 रन बनाकर यह मुकाम हासिल किया. इस वर्ल्ड रिकॉर्ड को अपने नाम करने के बाद जोस बटलर ने खुशी जाहिर की. इस दौरान उन्होंने बड़ा बयान दिया. उन्होंने वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) की तारीफ की और कहा कि एक दिन 15 साल का यह बल्लेबाज उनका ये वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ देगा.
बटलर ने रचा इतिहास
जोस बटलर (Jos Buttler) ने बुधवार को द हंड्रेड में वेल्श फायर के खिलाफ 20 गेंदों में 51 रनों की पारी खेली, जिसमें 2 चौके और 6 छक्के शामिल रहे. इस पारी से पहले बटलर को कीरोन पोलार्ड का रिकॉर्ड तोड़ने के लिए सिर्फ 22 रनों की जरूरत थी. ऐसे में इस पारी के बाद उनके नाम टी20 क्रिकेट में 14,833 रन पूरे हो गए, जो एक वर्ल्ड रिकॉर्ड है. अभी तक कोई भी बल्लेबाज इस मुकाम तक नहीं पहुंच चुका है. अब कीरोन पोलार्ड टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं. बता दें कि पोलार्ड ने 14,803 रन बनाए हैं.
JOS BUTTLER, Always Humble as a player ❤️
– He talks about Vaibhav Sooryavanshi will break his record in future. pic.twitter.com/IptfiOreui
— Johns. (@CricCrazyJohns) August 6, 2026
इतिहास रचने के बाद क्या बोले बटलर?
टी20 क्रिकेट में इतिहास रचने के बाद जोस बटलर ने बड़ी भविष्यवाणी की है. बटलर का कहना है कि भारत के 15 साल के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी उनका ये रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं. सूर्यवंशी की तारीफ करते हुए बटलर ने कहा, ‘कोई न कोई एक दिन इसे जरूर पछाड़ेगा और मुझे लगता है कि उनका नाम शायद सूर्यवंशी होगा.’
ये भी पढ़ें: गंभीर ने वैभव को डेब्यू के लिए तरसाया? कोच के बर्ताव को लेकर भड़का दिग्गज, मैनेजमेंट को भी नहीं बख्शा!
क्यों खास हैं वैभव सूर्यवंशी?
जोस बटलर ने वैभव सूर्यवंशी के टैलेंट को देखते हुए इतना बड़ा बयान दिया. सूर्यवंशी ने सिर्फ 15 साल की उम्र में टी20 क्रिकेट में अपने बल्ले से छाप छोड़ी है. उन्होंने अभी तक 40 टी20 मैचों में 1,670 रन बनाए हैं. आईपीएल 2026 में वैभव ने 16 मैचों में 237 की स्ट्राइक रेट से 776 रन बनाए थे. ऐसे में उम्मीद है कि वैभव सूर्यवंशी आने वाले समय में टी20 क्रिकेट के नए किंग बनकर सामने आएंगे.