Home > क्रिकेट > IPL में PSL जैसा नजारा! जेमी ओवर्टन-ऋतुराज गायकवाड़ ने टपकाया आसान कैच, मैदान पर बना मजाक

IPL में PSL जैसा नजारा! जेमी ओवर्टन-ऋतुराज गायकवाड़ ने टपकाया आसान कैच, मैदान पर बना मजाक

IPL 2026 Viral Video: दिल्ली बनाम चेन्नई के मैच में एक ऐसा नजारा देखने को मिला, जिसे देख किसी को यकीन ही नहीं हुआ. ऋतुराज गायकवाड़ और जेमी ओवर्टन ने दिल्ली कैपिटल्स के बल्लेबाज समीर रिजवी का आसान सा कैच छोड़ दिया. उन दोनों ने कैच लेने की कोशिश ही नहीं की.

By: Ankush Upadhayay | Published: May 6, 2026 3:08:27 PM IST



IPL 2026 Viral Video: आईपीएल 2026 में पाकिस्तान सुपर लीग जैसा नजारा देखने को मिला है. दिल्ली कैपिटल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स के मैच में 2 खिलाड़ियों ने ऐसा आसान सा कैच टपका दिया, जिसे देख सभी लोग हैरान रह गए. इसका वीडियो भी सामने आया है, जो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो को देखकर लोगों को पाकिस्तान के सईद अजमल और शोएब मलिक की याद आ गई.

दरअसल, पाकिस्तान के इन दोनों खिलाड़ियों ने एक बार आसान सा कैच छोड़ दिया, जबकि गेंद उनके बीच में गिरी थी. अब चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाड़ियों ने भी वही गलती की है, जिसके चलते उनकी तुलना पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हो रही है. यह ब्लंडर चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ और तेज गेंदबाज जेमी ओवर्टन ने किया है.

गायकवाड़-ओवर्टन ने किया ब्लंडर!

दिल्ली कैपिटल्स की पारी के 19वें ओवर में समीर रिजवी ने जेमी ओवर्टन की गेंद पर बड़ा शॉट लगाने की कोशिश की. हालांकि रिजवी के बल्ले का संपर्क गेंद से अच्छा हुआ नहीं, जिसके चलते गेंद ऊपर उछल गई. इस कैच को पकड़ने के लिए जेमी ओवर्टन और ऋतुराज गायकवाड़ के पास सुनहरा मौका था, लेकिन दोनों ने कैच नहीं पकड़ा. जेमी ओवर्टन कैच लेने के लिए भागते दिखाई दिए, लेकिन फिर उन्होंने गायकवाड़ को देख लिया. दोनों खिलाड़ियों के बीच कंफ्यूजन हुई, जिसके चलते किसी ने कैच पकड़ने की कोशिश नहीं की. इससे रिजवी बाल-बाल बच गए. सोशल मीडिया पर इसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. नीचे देखें वीडियो…



पाकिस्तानी खिलाड़ियों ने किया था ऐसा

जिस तरह जेमी ओवर्टन और ऋतुराज गायकवाड़ ने आसान सा कैच टपका दिया. वैसा अक्सर पाकिस्तान सुपर लीग में देखने को मिलता है. पाकिस्तान के खिलाड़ी अक्सर ऐसी बेवकूफी करते रहते हैं. साल 2008 में भी ऐसा ही एक नजारा देखने को मिला था, जब पाकिस्तान के शोएब मलिक और सईद अजमल ने आसान सा कैच छोड़ दिया था. वे दोनों खिलाड़ी कैच लेने के लिए भागे, लेकिन आखिर में किसी ने भी गेंद को कैच नहीं किया, बल्कि एक-दूसरे को देखते रहे. अब ऐसा ही वाकया आईपीएल 2026 में देखने को मिला है.

कैसा रहा मैच?

मैच की बात करें, तो दिल्ली कैपिटल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 155 रन बनाए थे. दिल्ली की ओर से समीर रिजवी ने सबसे ज्यादा 40 रन बनाए थे, जबकि ट्रिस्टन स्टब्स ने 38 रनों की पारी खेली थी. इसके जवाब में उतरी चेन्नई सुपर किंग्स ने 17.3 ओवर में टारगेट चेज कर लिया. संजू सैमसन ने 52 गेंदों पर 87 रनों की शानदार पारी खेली. कार्तिक शर्मा ने संजू सैमसन का पूरा साथ दिया और नाबाद 41 रन बनाए. इसके दम पर चेन्नई सुपर किंग्स ने 8 विकेट से जीत दर्ज की.

Advertisement