Home > क्रिकेट > MS धोनी का IPL सफर खत्म… बिना आखिरी मैच खेले लिया रिटायरमेंट! चेपॉक की तस्वीर ने बढ़ाई टेंशन

MS धोनी का IPL सफर खत्म… बिना आखिरी मैच खेले लिया रिटायरमेंट! चेपॉक की तस्वीर ने बढ़ाई टेंशन

MS Dhoni IPL 2026: सीएसके के दिग्गज खिलाड़ी एमएस धोनी आईपीएल 2026 में चेपॉक के मैदान पर आखिरी मैच में खेलने के लिए नहीं उतरे. इसके चलते सीएसके फैंस का इंतजार और भी बढ़ गया है. इस बीच एक तस्वीर सामने आई है, जिससे उनके रिटायरमेंट की खबरें आना शुरू हो गई हैं.

By: Ankush Upadhayay | Published: May 18, 2026 11:26:52 PM IST



Is MS Dhoni Retired: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 19वें सीजन में चेपॉक के मैदान पर आखिरी मैच खेला जा रहा है. चेन्नई सुपर किंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के इस मैच में महेंद्र सिंह धोनी के मैदान पर उतरने की अटकलें लगाई जा रही थीं. हालांकि एमएस धोनी (MS Dhoni) का नाम प्लेइंग-11 में नहीं आया. यह देखकर सीएसके के फैंस काफी दुखी हो गए, क्योंकि दर्शक सीजन की शुरुआत से ही एमएस धोनी के मैदान पर उतरने का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे. इस मुकाबले के लिए एमएस धोनी चेपॉक के मैदान पर मौजूद थे, लेकिन इसके बावजूद न खेलने का फैसला लिया.

इस बीच सोशल मीडिया पर एमएस धोनी की एक फोटो सामने आई, जिससे फैंस को लगा कि थाला ने आईपीएल से रिटायरमेंट ले लिया है. दरअसल, सीएसके ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. इस दौरान जब सीएसके की पहली पारी खत्म हुई, तो इनिंग ब्रेक के दौरान सीएसके के सभी खिलाड़ियों ने ग्रुप फोटो खिंचवाई. इस दौरान एमएस धोनी भी साथी खिलाड़ियों के साथ मौजूद रहे.

क्या धोनी ने IPL से लिया संन्यास?

सीएसके बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के मैच के दौरान एमएस धोनी ने सभी खिलाड़ियों के साथ ग्रुप फोटो खिंचवाई. इससे सोशल मीडिया पर फैंस के बीच चर्चा शुरू हो गई कि क्या एमएस धोनी ने आईपीएल को अलविदा कह दिया है. पिछले कई दिनों से कयास लगाए जा रहे थे कि एमएस धोनी 18 मई को चेपॉक के मैदान पर अपना आखिरी मैच खेलने के लिए उतरेंगे. हालांकि ऐसा नहीं हुआ, लेकिन जब सीएसके की ग्रुप फोटो सामने आई, तो फैंस की बेचैनी बढ़ गई.

बता दें कि सीएसके (Chennai Super Kings) की टीम हर सीजन के आखिरी में अपने होम ग्राउंड पर एक ग्रुप फोटो लेती है, जिसमें स्क्वाड के सभी खिलाड़ी शामिल होते हैं. अक्सर यह फोटो लीग स्टेज में घरेलू मैदान पर खेले जाने वाले आखिरी मैच में यह फोटो ली जाती है. इसका एमएस धोनी के रिटायरमेंट से कोई लेना-देना नहीं है.

चेपॉक पर आखिरी बार दिखे धोनी?

हैदराबाद हैदराबाद के खिलाफ टॉस जीतने के बाद सीएसके के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad) ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया. टॉस के दौरान कमेंटेटर रवि शास्त्री ने गायकवाड़ से एमएस धोनी को लेकर सवाल किया. इस पर ऋतुराज गायकवाड़ ने कहा कि वह (एमएस धोनी) खेलने के लिए फिट नहीं हैं. गायकवाड़ ने आगे कहा कि आप कभी नहीं जानते, अगर हम यह मैच जीतते हैं तो वह आखिरी मैच में आ सकते हैं. यह सीएसके का इस सीजन चेपॉक के मैदान पर आखिरी मैच है. अगर एमएस धोनी अगले सीजन से पहले संन्यास ले लेते हैं, तो यह आखिरी बार होगा जब फैंस ने आईपीएल के दौरान एमएस धोनी को चेपॉक में देखा होगा.

धोनी पर कैमरे की नजर

सीएसके के फैंस एमएस धोनी के मैदान पर वापसी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. सीएसके अपना 13वां मैच खेल रही है, लेकिन एमएस धोनी अभी तक एक भी मुकाबला नहीं खेले हैं. इतना ही नहीं, जब सीएसके की टीम दूसरी टीमों के साथ मैच के लिए दूसरे शहरों में जा रही थी, तब भी एमएस धोनी टीम के साथ ट्रेवल नहीं कर रहे थे. हालांकि सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेले जा रहे मैच के दौरान एमएस धोनी डगआउट में दिखाई दिए. इस दौरान कैमरे की नजर एमएस धोनी पर बनी रही.

Advertisement