india vs Ireland: टीम इंडिया और आयरलैंड के बीच रविवार 28 जून को बेलफास्ट के सिविल सर्विस क्रिकेट क्लब में जबरदस्त मुकाबला देखने को मिला. आयरलैंड के साथ दूसरे मुकाबले में एक बार फिर से टीम इंडिया ने टॉस जीतकर गेंदबाजी की. जिसके बाद आयरलैंड ने 20 ओवर में 8 विकेट गवाएं और 154 रन का टारगेट भारत को दिया. कहने को तो भारत के लिए ये सबसे आसानदायक टारगेट हो सकता था. लेकिन आयरलैंड की गेंदबाजी के आगे टीम इंडिया ताश के पत्तों की तरह बिखरती हुई नजर आए. इंडिया 20 ओवरों में 9 विकेट के नुकसान के बाद केवल 153 रन ही बना पाई और केवल 1 रन से आयरलैंड को जीत हासिल हुई. इस शर्मनाक हार के बाद श्रेयस अय्यर ने बताया आखिर इस हार के पीछे की असली वजह क्या है?
कौन है हार की असली वजह?
भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर हार स्वीकार करते हुए कहा कि “यह भारत के लिए अच्छी सीरीज नहीं रही. आयरलैंड ने पूरे मैच में असली प्रोफेशनलिज्म दिखाया और पिच कैसे खेलेगी, इसका जबरदस्त अंदाजा लगाया.” उन्होंने मेजबान टीम को बधाई देकर अपनी बात खत्म की. यह पूछे जाने पर कि इस मुकाबले में क्या गलत हुआ? अय्यर ने गेंदबाजों की उनके प्रदर्शन के लिए तारीफ की, लेकिन बैटिंग यूनिट की तरफ से यह कहते हुए हाथ उठाया कि वे पिच कैसे खेलेगी, यह समझने में नाकाम रहे. उन्हें लगता है कि उन्हें बडे शॉट के बजाय एक को दो में बदलने और गेंद को इधर-उधर करने पर ज्यादा ध्यान देना चाहिए था. उन्होंने कहा कि ये एक मुश्किल सीरीज थी, लेकिन भारत इससे सबक लेगा.”
प्रिंस यादव को लेकर क्या बोले कप्तान?
प्रिंस यादव की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा कि “जब वह बॉलिंग करते हैं तो उनके पास साफ आइडिया और प्लान होते हैं. उनका एटीट्यूड और अप्रोच शानदार रहा है. सूर्यांश शेडगे के बारे में उन्होंने कहा कि “डेब्यू बहुत अच्छा नहीं था, लेकिन उन्हें भरोसा है कि वह एक्सपीरियंस से आगे बढेंगे.”
1 रन से हारा भारत
155 रन केटारगेट का बचाव करते हुए, आयरलैंड ने शुरुआती ओवर में ही पूरा कंट्रोल करना शुरू कर दिया. इस सीरीज में डेब्यू कर रहे बाएं हाथ के पेसर जय मूंदडा ने शानदार अंदाज में दो विकेट लिए, संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा दोनों को गोल्डन डक पर आउट किया. कुछ देर बाद मेहमान टीम की मुश्किलें और बढ गईं जब मूंदडा ने कैप्टन श्रेयस अय्यर को आउट किया, जिससे इंडिया का स्कोर 19/3 हो गया और आयरलैंड को अपने टाइटल डिफेंस में एक परफेक्ट शुरुआत मिली. इंडिया की इनिंग तब और खराब हो गई जब ईशान किशन शॉर्ट कैच आउट हो गए. 35 रन पर 4 विकेट के साथ, ऐसा लग रहा था कि आयरलैंड के गेंदबाजों ने भारत को खेलने तक का मौका नहीं दिया.