IPL 2026 Winnner (RCB vs GT): रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) ने 5 विकेट से IPL 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया है. गुजरात टाइटन्स (GT) के खिलाफ हुए ज़बरदस्त मुकाबले में शानदार जीत दर्ज करके, RCB न सिर्फ लगातार दूसरी बार चैंपियन बनी, बल्कि उसके कप्तान रजत पाटीदार ने भी इतिहास के पन्नों में अपना नाम सुनहरे अक्षरों में लिखवा लिया. इस ऐतिहासिक जीत के साथ, पाटीदार IPL के एक ‘एलीट क्लब’ में शामिल हो गए हैं एक ऐसी जगह, जहाँ अब तक सिर्फ़ दो दिग्गज कप्तान ही पहुँच पाए थे. असल में, पाटीदार IPL के इतिहास में सिर्फ़ तीसरे ऐसे कप्तान बन गए हैं, जिन्होंने अपनी टीम को लगातार दो बार खिताब जिताया है.
पाटीदार, धोनी और रोहित के खास क्लब में शामिल हुए
IPL के इतिहास में, लगातार दो सीज़न में ट्रॉफी उठाने का कारनामा इससे पहले लीग के सिर्फ़ दो सबसे सफल कप्तानों ने ही किया था, MS धोनी और रोहित शर्मा. धोनी की कप्तानी में, चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने लगातार दो बार 2010 और 2011 में खिताब जीता था. इसी तरह, अपनी कप्तानी में रोहित शर्मा ने मुंबई इंडियंस (MI) को लगातार दो बार चैंपियन बनाया 2019 में और फिर ठीक अगले सीज़न, 2020 में. अब, इस सीज़न में RCB को जीत दिलाकर, रजत पाटीदार ने इन दोनों दिग्गजों की बराबरी कर ली है.
RCB के लिए एक ‘सुनहरा दौर’
पिछले सीज़न (2025) में, रजत पाटीदार की कप्तानी में, RCB ने 18 साल का सूखा खत्म करते हुए अपनी पहली IPL ट्रॉफी जीती थी और इस सीज़न (2026) में भी, टीम ने शुरू से ही अपना दबदबा बनाए रखा. लीग स्टेज में पॉइंट्स टेबल में टॉप पर रहने के बाद, टीम ने पहले क्वालिफायर 1 में गुजरात को हराया, और अब फाइनल में भी 5 विकेट सेउन्हें हराकर लगातार दो बार चैंपियन बनने का गौरव हासिल कर लिया है.
अहमदाबाद में हिसाब बराबर करके रचा इतिहास
यह फाइनल मुकाबला गुजरात के घरेलू मैदान अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया था. इसी मैदान पर लीग स्टेज के दौरान गुजरात ने RCB को 4 विकेट से हराया था. एक ऐसा मैच जिसमें शुभमन गिल का बल्ला जमकर चला था. हालाँकि, फ़ाइनल के सबसे बड़े मंच पर, पाटीदार की टीम ने न केवल उस पिछली हार का हिसाब बराबर किया, बल्कि शुभमन गिल की चुनौती का भी सामना करते हुए, अहमदाबाद के इसी मैदान पर ट्रॉफ़ी जीतकर एक नया इतिहास रच दिया. अब RCB के फ़ैन्स के लिए जश्न का समय है, क्योंकि उनकी टीम अब महज़ ‘डिफ़ेंडिंग चैंपियन’ से एक ‘डोमिनेटिंग चैंपियन’ बन गई है.