Home > क्रिकेट > 8 मैच, 7 दावेदार, 3 सीट खाली… प्लेऑफ की रेस में रोमांच जारी, RR की हार के बाद क्या हैं समीकरण?

8 मैच, 7 दावेदार, 3 सीट खाली… प्लेऑफ की रेस में रोमांच जारी, RR की हार के बाद क्या हैं समीकरण?

आईपीएल 2026 पॉइंट्स टेबल Update: राजस्थान रॉयल्स पर दिल्ली कैपिटल्स की जीत के बाद सीएसके के लिए प्लेऑफ की राह आसान हो गई है. अब सीएसके को प्लेऑफ में जाने के लिए अपने बाकी दोनों मैच जीतने होंगे. साथ ही नेट रन रेट अच्छा बनाकर रखना होगा.

By: Ankush Upadhayay | Last Updated: May 18, 2026 11:08:58 AM IST



आईपीएल 2026 पॉइंट्स टेबल Update: आईपीएल 2026 का लीग स्टेज अपने आखिरी हफ्ते में पहुंच गया है. अब लीग स्टेज में सिर्फ 8 मैच बाकी हैं, जबकि प्लेऑफ में 3 स्पॉट बाकी हैं. रविवार (17 मई) को डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को हराकर प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर ली. वहीं, पंजाब किंग्स के लिए प्लेऑफ की राह मुश्किल हो गई. आरसीबी की जीत से राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के लिए प्लेऑफ के दरवाजे खुल गए हैं.

हालांकि रविवार की शाम को खेले गए मैच में राजस्थान को दिल्ली कैपिटल्स से हार का सामना करना पड़ा. इसके चलते राजस्थान की टीम एक पायदान खिसककर छठे  नंबर पर आ गई. दिल्ली कैपिटल्स की जीत से सीएसके को भारी फायदा हुआ है. सीएसके प्वाइंट्स टेबल में 5वें स्थान पर पहुंच गई है. देखें समीकरण…

CSK के लिए प्लेऑफ की राह आसान

चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) की टीम प्वाइंट्स टेबल में 5वें पायदान पर पहुंच गई है. सीएसके को 12 मैचों में 6 जीत और 6 हार का सामना करना पड़ा है. फिलहाल सीएसके के पास 12 प्वाइंट्स हैं, जबकि उनके पास 2 मैच बाकी हैं. अगर सीएसके अपने अगले 2 मैच जीत लेती है, तो 16 प्वाइंट्स के साथ क्वालीफाई कर सकती है. हालांकि राजस्थान रॉयल्स के पास भी 2 मैच जीतकर 16 अंकों तक पहुंचने का मौका है. अगर ये दोनों टीमें 16-16 प्वाइंट्स तक पहुंच जाती हैं, तो फिर नेट रन रेट के आधार पर क्वालीफिकेशन तय होगा. राजस्थान की टीम अभी प्वाइंट्स टेबल में छठे पायदान पर है. राजस्थान को 12 मैचों में 6 जीत और 6 हार मिली है.

ये भी पढ़ें: आज हारे तो सब खत्म! प्लेऑफ की आखिरी उम्मीद बचाने उतरेगी चेन्नई, चेपॉक के चक्रव्यूह में फंसेगी ‘ट्रेवि-शेक’ की जोड़ी?

टॉप-4 में कौन?

टॉप-4 की बात करें, तो आरसीबी ने पहले नंबर पर कब्जा जमाया हुआ है. आरसीबी के पास 18 प्वाइंट्स हैं. उन्हें 13 मैचों में 9 जीत और 4 हार मिली है. वहीं, गुजरात टाइटंस 16 अंकों के साथ दूसरे नंबर पर है. इसके अलावा सनराइजर्स हैदराबाद 14 प्वाइंट्स के साथ तीसरे स्थान पर मौजूद है. हैदराबाद को 12 मैचों में 7 जीत और 5 हार मिली है. इसके अलावा चौथे नंबर पर पंजाब किंग्स है, जिनके पास 13 अंक है. पंजाब को 13 मैचों में 6 जीत 6 हार मिली है. अब पंजाब के पास सिर्फ 1 मैच बाकी है, जिसे जीतकर भी प्लेऑफ का टिकट कंफर्म नहीं होगा. पंजाब की टीम अधिकतम 15 प्वाइंट्स तक पहुंच सकती है, जिस पर क्वालीफिकेशन पक्का नहीं है.

ये टीमें हुईं बाहर

मुंबई इंडियंस, लखनऊ सुपर जायंट्स ऑफिशियली आईपीएल 2026 के प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुके हैं. इसके अलावा कोलकाता नाइट राइडर्स और दिल्ली कैपिटल्स के प्लेऑफ में जाने के चांसेस भी काफी कम हैं. ऐसे में इन दोनों टीमों को भी टू्र्नामेंट से बाहर ही माना जा रहा है. अब यह देखना दिलचस्प होगा कि आरसीबी के अलावा प्लेऑफ में जाने वाली अन्य 3 टीमें कौन सी होंगी.

Advertisement