Home > क्रिकेट > IPL 2026: CSK की जीत ने बढ़ाई 3 टीमों की मुश्किलें, प्लेऑफ की रेस रोमांचक, ऐसा बन रहा समीकरण

IPL 2026: CSK की जीत ने बढ़ाई 3 टीमों की मुश्किलें, प्लेऑफ की रेस रोमांचक, ऐसा बन रहा समीकरण

IPL 2026 Playoffs Race: दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ चेन्नई सुपर किंग्स की जीत के साथ प्लेऑफ की रेस में रोमांचक हो गई है. अब चेन्नई की टीम के पास प्लेऑफ में जाने का अच्छा मौका है, लेकिन इससे अन्य 3 टीमों की टेंशन बढ़ गई है. जानें प्लेऑफ का पूरा समीकरण...

By: Ankush Upadhayay | Last Updated: May 6, 2026 11:08:59 AM IST



IPL 2026 Playoffs Qualification Scenario: IPL 2026 में प्लेऑफ की रेस रोमांचक हो गई है. दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ शानदार जीत के बाद चेन्नई सुपर किंग्स ने प्लेऑफ की ओर एक और मजबूत कदम बढ़ाया है. चेन्नई सुपर किंग्स ने मंगलवार को दिल्ली कैपिटल्स को 8 विकेट से बुरी तरह हराया. इसी के साथ अब चेन्नई सुपर किंग्स के खाते में अब 10 प्वाइंट्स हो गए हैं. चेन्नई ने मौजूदा सीजन में अभी तक कुल 10 मैच खेले हैं, जिनमें उन्हें 5 जीत और 5 हार मिली है. अब चेन्नई के पास कुल 4 मैच बाकी हैं.

अगर चेन्नई अपने बाकी सभी मैच जीत लेती है, तो उनके खाते में 18 प्वाइंट्स हो जाएंगे. इसका मतलब है कि वह सीधा प्लेऑफ में पहुंच जाएंगे. हालांकि अगर सीएसके बाकी 4 मैचों में से 3 मुकाबले भी जीतती है, तो भी 16 प्वाइंट्स के साथ प्लेऑफ में पहुंच सकती है. सीएसके की इस शानदार वापसी से टॉप पर बैठी टीमों की चिंता बढ़ गई है.

CSK की जीत से बढ़ी इन टीमों की टेंशन

दिल्ली के खिलाफ सीएसके की जीत से टॉप के 3 टीमों की टेंशन बढ़ गई है. दरअसल, चेन्नई सुपर किंग्स अभी प्वाइंट्स टेबल में 10 प्वाइंट्स के साथ छठे नंबर पर हैं. उनके ऊपर गुजरात टाइटंस, राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद हैं. इन सभी टीमों के खाते में 12-12 प्वाइंट्स हैं और सभी ने 10-10 मैच खेले हैं. इतना ही नहीं, पिछले साल की चैंपियन टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खाते में भी 12 प्वाइंट्स हैं, लेकिन उन्होंने सिर्फ 9 मुकाबले खेले हैं. वहीं, टेबल टॉपर पंजाब किंग्स 13 प्वाइंट्स के साथ पहले नंबर पर है. अगर टॉप-4 में बैठी कोई भी टीम अपना फॉर्म खो देती है, तो चेन्नई के लिए अच्छा मौका होगा.

ये भी पढ़ें: Rohit Sharma की चोट ने बिगाड़ा मुंबई का खेल? MI के प्लेऑफ की चांस पर भज्जी का बयान हुआ वायरल

सभी टीमों की प्लेऑफ में समीकरण

  • PBKS- 5 मैचों में 2 जीत
  • RCB- 5 मैचों में 2 जीत
  • SRH- 4 मैचों में 2 जीत
  • RR- 4 मैचों में 2 जीत
  • GT- 4 मैचों में 2 जीत
  • CSK- 4 मैचों में 3 जीत
  • DC- 4 मैचों में 4 जीत
  • KKR- 5 मैचों में 5 जीत
  • MI- 4 मैचों में 4 जीत (दूसरी टीमों पर भी निर्भर)
  • LSG- 5 मैचों में 5 जीत (दूसरी टीमों पर भी निर्भर)

दिल्ली कैपिटल्स को बड़ा नुकसान

चेन्नई सुपर किंग्स से मिली हार के बाद दिल्ली कैपिटल्स का सबसे बड़ा नुकसान हुआ है. दिल्ली के पास इस मुकाबले को जीतकर छठे नंबर पर पहुंचने का मौका था. फिलहाल दिल्ली की टीम 8 प्वाइंट्स के साथ 7वें पायदान पर है. अभी दिल्ली कैपिटल्स के पास 4 मैच बाकी हैं. अगर दिल्ली कैपिटल्स अपने सभी 4 मैच जीत लेती है, तो उनके पास 16 प्वाइंट्स हो जाएंगे. हालांकि इसके बावजूद उन्हें दूसरी टीमों के रिजल्ट पर निर्भर रहना होगा, क्योंकि दिल्ली का नेट रन रेट काफी ज्यादा खराब हो गया है. ऐसे में अगर उन्हें NRR बेहतर करना है, तो अगले मैचों में बड़ी जीत हासिल करनी होगी.

Advertisement