IPL 2026 Orange Cap List: आईपीएल 2026 के 55वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने पंजाब किंग्स को हरा दिया. इस मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स के विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल ने सिर्फ 9 रन बनाए, लेकिन फिर भी वह ऑरेंज कैप की रेस में दूसरे नंबर पर पहुंच गए. केएल राहुल ने आईपीएल 2026 की ऑरेंज कैप रेस में अभिषेक शर्मा को पीछे छोड़ दिया है. केएल राहुल (KL Rahul) 12 पारियों में 177.98 के स्ट्राइक रेट से 477 रन बना चुके हैं.
वहीं, अभिषेक शर्मा ने 11 पारियों में 210.17 के स्ट्राइक रेट से 475 रन बनाए हैं. फिलहाल अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) ऑरेंज कैप की रेस में तीसरे नंबर पर हैं. वहीं, पहले नंबर पर की बात करें, तो सनराइजर्स हैदराबाद के दिग्गज बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन ऑरेंज कैप की रेस में सबसे आगे हैं. क्लासेन ने 11 मैचों में 157 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 494 रन बना चुके हैं. देखें पूरी लिस्ट…
ऑरेंज कैप की रेस में टॉप-5 में कौन?
ऑरेंज कैप की रेस में राजस्थान रॉयल्स के युवा सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi) भी बने हुए हैं. वैभव सूर्यवंशी फिलहाल इस लिस्ट में 5वें नंबर पर हैं. वैभव ने 11 पारियों में 236.55 के स्ट्राइक रेट से 440 रन बनाए हैं. वहीं, चौथे पायदान पर गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल मौजूद है. गिल ने मौजूदा सीजन में अभी तक 10 पारियों में 160.41 के स्ट्राइक रेट से 462 रन बनाए हैं. इसके अलावा शुभमन गिल के साथी बल्लेबाज साईं सुदर्शन का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है. साईं सुदर्शन ने 11 मैचों में 157.70 के स्ट्राइक रेट से 440 रन बनाए हैं.
पर्पल कैप की रेस में कौन आगे?
आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की बात करें, तो आरसीबी के भुवनेश्वर कुमार सबसे आगे हैं. भुवनेश्वर कुमार 11 मैचों में 7.46 की इकॉनमी से 21 विकेट चटकाए हैं. इसके बाद दूसरे नंबर पर चेन्नई सुपर किंग्स के गेंदबाज अंशुल कंबोज आते हैं, जो 11 पारियों में 9.20 की इकॉनमी से 19 विकेट चटका चुके हैं. इसके बाद तीसरे नंबर पर गुजरात टाइटंस के तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा का नाम आता है. रबाडा ने 11 मैचों में 9.35 की इकॉनमी से 18 विकेट हासिल किए हैं. फिर चौथे नंबर पर लखनऊ सुपर जायंट्स के प्रिंस यादव (16 विकेट) और 5वें पर सनराइजर्स हैदराबाद के ईशान मलिंगा (16 विकेट) मौजूद हैं. अब यह देखना दिलचस्प होगा कि सीजन के अंत में पर्पल कैप किसके पास जाती है.