Home > क्रिकेट > IPL टिकट के लिए जिद पर विधायक, BCCI के लिए टेंशन, ‘हम लाइन में खडे़ नहीं होंगे, 5 टिकटें दो…’

IPL टिकट के लिए जिद पर विधायक, BCCI के लिए टेंशन, ‘हम लाइन में खडे़ नहीं होंगे, 5 टिकटें दो…’

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड बीसीसीआई ने अभी तक आईपीएल प्लेऑफ मैचों के शेड्यूल का ऐलान नहीं किया है. हालांकि, डिफेंडिंग चैंपियन होने के नाते बेंगलुरु फाइनल की मेजबानी का प्रमुख दावेदार है, लेकिन राजनीतिक विवाद इस योजना में बाधा बनता दिख रहा है.

By: Satyam Senger | Last Updated: May 5, 2026 4:10:59 PM IST



भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड बीसीसीआई ने अभी तक आईपीएल प्लेऑफ मैचों के शेड्यूल का ऐलान नहीं किया है. हालांकि, डिफेंडिंग चैंपियन होने के नाते बेंगलुरु फाइनल की मेजबानी का प्रमुख दावेदार है, लेकिन राजनीतिक विवाद इस योजना में बाधा बनता दिख रहा है. दरअसल, IPL 2026 के ओपनर मैच से पहले कांग्रेस विधायक विजयानंद काशप्पनवर ने सभी विधायकों के लिए पांच-पांच IPL टिकट की मांग की थी. उनका कहना था कि जनप्रतिनिधि VIP होते हैं और उन्हें टिकट के लिए लाइन में नहीं लगना चाहिए.

इसके बाद कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने घोषणा की कि RCB के मैचों के लिए विधायकों और सांसदों को तीन-तीन टिकट दिए जाएंगे. हालांकि, यह भी स्पष्ट किया गया कि ये टिकट ट्रांसफरेबल नहीं होंगे और केवल विधायक, सांसद या उनके परिवार के सदस्य ही उनका उपयोग कर सकेंगे. फिर भी, गृहमंत्री ने इसे टिकट का मिसयूज बताया है और कहा है कि विधायकों को आम जनता  की तरह ही टिकट लेना होगा. यह टिकट विवाद BCCI के लिए बड़ी चिंता बना हुआ है.

मुद्दे का समाधान नहीं निकला तो?

ANI से बातचीत में एक BCCI सूत्र ने कहा कि अगर इस मुद्दे का समाधान नहीं निकला तो बोर्ड फाइनल को बेंगलुरु से दूसरी जगह शिफ्ट कर सकता है. सूत्र ने कहा, “परंपरा के अनुसार डिफेंडिंग चैंपियन को फाइनल की मेजबानी मिलनी चाहिए, लेकिन बेंगलुरु में MLA टिकट का मामला नियंत्रण से बाहर होता जा रहा है. यदि कोई बीच का रास्ता नहीं निकला तो BCCI फाइनल का वेन्यू बदल देगा.”

आरसीबी और पंजाब किंग्स प्लेऑफ के लिए मजबूत

वहीं, IPL 2026 की पॉइंट्स टेबल भी बेहद रोमांचक स्थिति में है. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और पंजाब किंग्स ने नौ मैचों में छह जीत दर्ज कर प्लेऑफ की ओर मजबूत कदम बढ़ा दिए हैं. सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के भी छह-छह जीत हैं, हालांकि उन्होंने एक मैच ज्यादा खेला है. वहीं गुजरात टाइटंस ने 10 मैचों में छह जीत हासिल कर प्लेऑफ की रेस को और दिलचस्प बना दिया है.

Tags:
Advertisement