Shubman Gill Stats against RCB: गुजरात टाइटंस (GT) ने कप्तान शुबमन गिल की शानदार पारी के दम पर राजस्थान रॉयल्स को धूल चटाकर IPL 2026 के फाइनल में जगह बना ली है. अब खिताबी मुकाबले में गुजरात का सामना रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) से होगा, जहां एक बार फिर सबकी नजरें कप्तान शुभमन गिल पर टिकी होंगी. वैसे तो शुभमन गिल का बल्ला हर टीम के खिलाफ जमकर बोलता है, लेकिन RCB के खिलाफ उनका रिकॉर्ड कुछ खास नहीं रहा है. बेंगलुरु के खिलाफ खेले 17 मैचों (2018 से 2021 तक कोलकाता नाइट राइडर्स के दिनों को मिलाकर) में गिल ने 28.21 के औसत और 140.56 के स्ट्राइक रेट से 395 रन बनाए हैं. RCB के खिलाफ उनके बल्ले से सिर्फ एक बार 50 से ज्यादा का स्कोर निकला है, जिसे उन्होंने 2023 में एक बेहतरीन शतक में बदला था. गिल की उसी शतकीय पारी ने बेंगलुरु को प्लेऑफ की रेस से बाहर कर दिया था. आइए नजर डालते हैं RCB के खिलाफ शुभमन गिल की पिछली 5 पारियों पर…
IPL 2026 में गिल बनाम RCB
इस सीजन में गिल का सामना बेंगलुरु से तीन बार हुआ है, जिसमें उनके परिणाम मिले-जुले रहे:
| तारीख | मैदान | स्कोर (गेंदे) | नतीजा |
| 24 अप्रैल, 2026 | एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम | 32 (24 | RCB 5 विकेट से जीती |
| 30 अप्रैल, 2026 | नरेंद्र मोदी स्टेडियम | 43 (18) | GT 4 विकेट से जीती |
| 26 मई, 2026 | HPCA स्टेडियम धर्मशाला (क्वालीफायर 1) | 2 (7) | RCB 92 रन से जीती |
IPL 2026 में शुभमन गिल का जलवा
भले ही RCB के खिलाफ आंकड़े बहुत दमदार न दिख रहे हों, लेकिन शुभमन गिल इस सीजन के सबसे बड़े स्टार्स में से एक रहे हैं. गुजरात टाइटंस के कप्तान ने मोर्चे से टीम को लीड किया है और कप्तानी के साथ-साथ अपनी बल्लेबाजी से भी कोहराम मचाया है.
ऑरेंज कैप की रेस में दूसरे नंबर पर
इस सीजन में खेली 15 पारियों में गिल के बल्ले से 722 रन निकले हैं. वह ऑरेंज कैप की रेस में फिलहाल दूसरे नंबर पर हैं और युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी (776 रन) से महज 54 रन पीछे हैं.
क्वालीफायर 1 के फ्लॉप शो के बाद दमदार वापसी
क्वालीफायर 1 में सिर्फ 2 रन पर आउट होने के बाद गिल ने आलोचकों को करारा जवाब दिया. राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ क्वालीफायर 2 में उन्होंने सिर्फ 53 गेंदों में 104 रनों की तूफानी पारी खेल डाली. यह IPL प्लेऑफ के इतिहास का सबसे तेज शतक है, जिसकी बदौलत गुजरात शान से फाइनल में पहुंची.