IPL 2026 Final: IPL 2026 का फाइनल मुकाबला 31 मई को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच भिड़ंत होगी. इस मुकाबले में तय होगा कि कौन सी टीम दूसरी बार ट्रॉफी उठाएगी. पिछले 2 महीनों से 10 टीमों के बीच चल रही जंग अपने आखिरी मोड़ पर पहुंच गई है. गुजरात और आरसीबी ने 1-1 बाक आईपीएल का खिताब हासिल किया है. ऐसे में फैंस की नजर है कि आखिर दोनों में से कौन सी टीम दूसरी बार खिताब हासिल करेगी. इस फाइनल मैच में सिर्फ ट्रॉफी ही नहीं, बल्कि 7 अन्य बड़े अवॉर्ड्स के विजेताओं का फैसला होगा. जानें ट्रॉफी के अलावा कौन से अवॉर्ड बांटे जाएंगे…
ऑरेंज कैप
IPL 2026 के पूरे सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज को ऑरेंज कैप से सम्मानित किया जाएगा. यह अवॉर्ड जीतने वाले खिलाड़ी को 10 लाख रुपये की इनामी राशि भी दी जाएगी. फिलहाल वैभव सूर्यवंशी इस रेस में सबसे आगे हैं, लेकिन फाइनल के मैच में शुभमन गिल और साईं सुदर्शन के पास सूर्यवंशी से आगे निकलने का मौका है.
पर्पल कैप
ऑरेंज कैप के अलावा टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज को पर्पल कैप दिया जाएगा. यह अवॉर्ड जीतने वाले खिलाड़ी को भी 10 लाख रुपये का इनाम दिया जाएगा. फिलहाल कगिसो रबाडा इस रेस में सबसे आगे हैं, लेकिन फाइनल में भुवनेश्वर कुमार के पास उनसे आगे निकलने का मौका होगा.
मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर
ऑरेंज और पर्पल कैप के अलावा फाइनल खत्म होने के बाद मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर (MVP) भी चुना जाएगा. पूरे सीजन में सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी को 12 लाख रुपये की इनामी राशि दी जाएगी. फिलहाल इस रेस में भी वैभव सूर्यवंशी सबसे आगे हैं, जबकि कगिसो रबाडा दूसरे स्थान पर हैं.
ये भी पढ़ें: IPL 2026 Final: कोहली-रबाडा से गिल-भुवी तक… फाइनल में ये 5 जंग तय करेंगे चैंपियन, देखें आंकड़े
इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द सीजन
आईपीएल 2026 का फाइनल खत्म होने के बाद इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द सीजन का भी चुनाव किया जाएगा. यह अवॉर्ड्स उन खिलाड़ियों में से किसी एक को दिया जाएगा, जो 2000 के बाद जन्मे हैं और आईपीएल में 25 या उससे कम मैच खेले हैं. यह अवॉर्ड जीतने वाले प्लेयर को 20 लाख रुपये की इनामी राशि दी जाएगी.
सुपर स्ट्राइकर ऑफ द सीजन
IPL 2026 में सबसे ज्यादा स्ट्राइक रेट से रन बनाने वाले खिलाड़ी को भी सुपर स्ट्राइकर ऑफ द सीजन का अवॉर्ड दिया जाएगा. यह अवॉर्ड जीतने वाली टीम को 10 लाख रुपये का इनाम दिया जाएगा. साथ ही एक चमचमाती कार भी दी जाएगी. फिलहाल इस रेस में वैभव सूर्यवंशी सबसे आगे हैं. हालांकि यह देखना होगा कि क्या वह फाइनल के बाद भी सबसे ऊपर होंगे या फिर नहीं.
बेस्ट कैच ऑफ द सीजन
IPL 2026 के पूरे सीजन में अभी तक कई खिलाड़ियों ने शानदार कैच पकड़े हैं. इनमें से किसी एक खिलाड़ी को बेस्ट कैच ऑफ द सीजन का अवॉर्ड दिया जाएगा. इसका चयन वोटिंग और कमेंटेटर्स की पसंद के आधार पर किया जाएगा. यह अवॉर्ड जीतने वाले खिलाड़ी को 10 लाख रुपये का इनाम दिया जाएगा.
सबसे ज्यादा सिक्स
पूरे टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज को भी खास अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा. यह अवॉर्ड जीतने वाले खिलाड़ी को 10 लाख रुपये का इनाम भी दिया जाएगा. इस रेस में भी वैभव सूर्यवंशी 72 छक्कों के साथ सबसे आगे हैं.