IPL 2025: इंडियन प्रीमियर लीग का 18वां सीजन चल रहा है। कई युवा खिलाड़ी अपने प्रदर्शन से क्रिकेट फैंस और दिग्गजों को प्रभावित कर रहे हैं। आईपीएल का सफर जैसे-जैसे आगे बढ़ रहा है, इसका रोमांच भी सिर पर चढ़ता जा रहा है। कुछ दिग्गज खिलाड़ी ऐसे भी हैं जिनका प्रदर्शन फ्रेंचाइजी और क्रिकेट फैंस दोनों को हैरान कर देने वाला नजर आ रहा है। मेगा ऑक्शन और रिटेंशन में कई भारतीय खिलाड़ी ऐसे भी हैं जिन्हें मुंह मांगी मोटी रकम मिली है। लेकिन इन सबका प्रदर्शन फीका रहा है।
आईपीएल के इतिहास में सबसे महंगे खिलाड़ी ऋषभ पंत हैं। आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन में लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) ने अब तक की सबसे बड़ी बोली 27 करोड़ रुपए लगाकर उन्हें अपनी फ्रेंचाइजी के साथ जोड़ा था। वह फ्रेंचाइजी की उम्मीदों पर खरा नहीं उतर पा रहे हैं। लखनऊ ने 18वें सीजन में अभी तक कुल 3 मुकाबले खेले हैं, जिसमें ऋषभ पंत ने सिर्फ 17 रन बनाए हैं। इस दौरान पंत ने पहले मैच में 0 रन पर आउट हो गए, दूसरे मुकाबले में 15 रन और तीसरे मैच में महज 2 रन ही बना सके। इसके अलावा, ऋषभ पंत लखनऊ की कप्तानी भी कर रहे हैं और टीम को 2 मुकाबलों में शिकस्त झेलनी पड़ रही है।
कोलकाता नाइट राइडर्स ने वेंकटेश अय्यर को ₹23.75 करोड़ की मोटी रकम में खरीदा है। वेंकटेश के बल्ले से अब तक खेले गए 7 मैचों में केवल 24.5 की औसत और 155.05 की स्ट्राइक रेट से 121 रन बनेहुए हैं। उनका सबसे बेहतरीन प्रदर्शन सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 29 गेंदों में 60 रन की पारी थी, जिसमें उन्होंने सात चौके और तीन छक्के लगाए थे। लोगों को जितनी उम्मीद थी, उतना काम नहीं हुआ है। अय्यर का इस बार बल्ला कम ही चला है।
आईपीएल में मैक्सवेल का जलवा हमेशा अच्छा रहा है। उन्हें टीमें अपने साथ रखने के लिए आगे आती हैं। पंजाब किंग्स ने मैक्सवेल को 4.2 करोड़ की रकम में अपने साथ रखा है। लेकिन अब तक खेले गए 6 मैचों में मैक्सवेल के बल्ले से केवल 41 रन ही निकले हैं। उनका औसत 8.20 का है। लंबे-लंबे चौके और छक्के लगाने के लिए मशहूर मैक्सवेल के बल्ले से इस सीजन में केवल 4 चौके और एक छक्का लगा है।
मार्कस स्टोइनिस पंजाब किंग्स को पंजाब किंग्स ने ₹11 करोड़ में खरीदा है। स्टोइनिस का भी अब तक का यह सीजन अच्छा नहीं रहा है। उन्होंने 6 मैचों में केवल 66 रन बनाए हैं। उनकी सबसे धमाकेदार पारी सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ आई थी, जिसमें उन्होंने सिर्फ 11 गेंदों पर 34 रन बनाए थे, जिसमें अंतिम ओवर में लगातार चार छक्के लगाए हुए थे। गेंदबाजी में भी स्टोइनिस कुछ अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं। स्टोइनिस को अपने सभी मैचों में अब तक का कोई विकेट नहीं मिला। इस कारण से लोगों में इस प्रदर्शन को लेकर काफी ज्यादा लोकप्रियता नहीं रही है।
रोहित शर्मा आईपीएल में अपनी टीम मुंबई इंडियंस की पहचान रहे हैं। उन्होंने अपनी कप्तानी में 5 बार इस टीम को खिताब जिताया है। लेकिन 16 करोड़ से ज्यादा की मोटी रकम लेने वाले रोहित शर्मा के लिए ये सीजन किसी बुरे सपने से कम नहीं है। रोहित ने अबतक खेले गए 6 मैचों में केवल 82 रन बनाए हैं। उनका उच्चतम स्कोर ही 26 रन है। रोहित शर्मा के इस प्रदर्शन के चलते मुंबई की भी मुश्किलें कम होती नहीं दिख रही हैं। मुंबई को 7 में से 4 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है।
ये भी पढ़े : आखिर कौन है, लेडी डॉन जिकरा, दिल्ली में भी लागू हो योगी मॉडल, सीलमपुर की घटना पर गरमाई सियासत