जकार्ता: Asian Games 2018, Day 7 India schedule, fixtures इंडोनेशिया में चल रहे एशियन गेम्स 2018 के सातवें दिन भारत के लिए मेडल जीतने का दारोमदार भारतीय एथलीट टीम पर होगा. 100 मीटर इवेंट में दुति चंद तो हीमा दास और निर्मला शिओरन 400 मीटर दौड़ में हिस्सा लेंगी. इसके अलावा बैडमिंटन कोट से भी भारत को पदक की उम्मीद है क्योंकि पीवी सिंधू और सायना नेहवाल सिंगल इंवेंट में भारत का प्रतिनिधत्व करेंगी. कल दोनों ही शल्टर से बेहतरीन पर्फार्मेंस की उम्मीद है क्योंकि दोनों अपने करियर के जबर्रदस्त फॉर्म में चल रही हैं.
इसके अलावा वेटलिफ्टिंग की 94 किलो कैटेगिरी में भारत की तरफ से विकास ठाकुर पदक की दावेदारी पेश करेंगे. गौरतलब है कि एशियन गेम्स के छठे दिन भारत के हिस्से में 6 पदक आए. भारत के हिस्से में अबतक 6 गोल्ड, 5 सिल्वर और 14 ब्रॉन्ज मेडल आ चुके हैं. वहीं भारतीय दल अब भी अलग-अलग खेलों की अलग-अलग मजबूती से पदक की दावेदारी पेश कर रहा है.
Asian Games 2018 के सातवें दिन भारत का शेड्यूल और फिक्चर्स
रिक्यूर्व महिला टीम 1/8 एलिमिनेशन सुबह 8 बजे- मुकाबला भारत बनाम मंगोलिया
रिक्यूर्व पुरुष टीम 1/8 एलिमिनेशन सुबह 9:20 बजे- मुकाबला भारत बनाम वीयतनाम
एथलेटिक्स
मेन्स हाई जंप क्वालिफिकेशन सुबह 9 बजे
मेन्स 400 मीटर क्वालिफिकेशन सुबह 9:40 बजे
महिला हेमर थ्रो शाम 5:10 बजे
मेन्स लॉंग जंप क्वालिफिकेशन 5:15 बजे
वूमेन 100 मीटर क्वालिफिकेशन शाम 6 बजे
मेन्स शूट अप फाइनल शाम 6:30 बजे
वूमेन 10000 मीटर फाइनल शाम 6:30 बजे
वूमेन 400 मीटर क्वालिफिकेशन शाम 7:05 बजे
बेडमिंटन
मेन्स डबल राउंड 16- चिराग शेट्टी/ रंकी रेड्डी बनाम एस. चोई/ एम कांग दोपहर 12 बजे
महिला सिंगल राउंड 16- सायना नेहवाल बनाम फिटरियानी 12 बजे के बाद
मरिस्का तुंनजुंग बनाम पीवी सिंधू 12 बजे
महिला डबल क्वार्टरफाइनल्स- पोनप्पा/रेड्डी बनाम क्विंचेन चेन/जिया यिफन 12 बजे
बॉक्सिंग
वूमेन लाइट (60 किलो) राउंड 16- परवीन रुकसाना बनाम पवीता 2:15 IST
कैनोई/कयक स्प्रिंट
केनोई TBR 200मी पुरुष सुबह 7:30 बजे
केनोई TBR 200मी महिला सुबह 7:30 बजे
गोल्फ
महिला एकल राउंड-3 4:30 बजे
महिला टीम राउंड-3 सुबह 4:30 बजे
पुरुष एकल राउंड-3 सुबह 5:33 बजे
पुरुष टीम राउंड-3 सुबह 5:33 बजे
महिला हेंडबॉल
भारत बनाम मलेशिया क्लासिफिकेशन 9 और 10वां स्थान 12:30 बजे
महिला हॉकी
भारत बनाम रिपब्लिक ऑफ कोरिया शाम 6:30 बजे
सीपक टक्रो
भारत बनाम रिपब्लिक ऑफ कोरिया दोपहर 12:30 बजे
शूटिंग
स्कीट वूमेन क्वालिफिकेशन 6:30 सुबह
स्कीट मेन क्वालिफिकेशन सुबह 7 बजे
25 मीटर रेपिड फायर पिस्टल मेन सुबह 7:30 बजे
स्कवॉश
दीपिका पालिकवाल बनाम एनन डेविड वूमेन सिंगल सेमिफाइनल्स-1 दोपहर 1:30 बजे
जोशना चिनप्पा बनाम शिवसंगगिरी सुब्रमण्यम वूमेन सिंगल सेमिफाइनल-2 दोपहर 2:30 बजे
सौरव घोषाल मिंग चुंग हूं मेंस सिंग सेमिफाइनल्स-1 दोपहर 3:30 बजे
बॉलीवॉल
भारत बनाम मालद्वीप(पुरुष) सुबह 7:30 बजे
भारत बनाम चीन थाइपी(महिला) शाम 5:30 बजे
देश और दुनिया की ताजातरीन खबरों के लिए हमे फॉलो करें फेसबुक,ट्विटर