Home > खेल > श्रेयस अय्यर नहीं, तो कौन बनेगा T20 का नया कप्तान? सूर्यकुमार को हटाने की तैयारी कर रहा BCCI?

श्रेयस अय्यर नहीं, तो कौन बनेगा T20 का नया कप्तान? सूर्यकुमार को हटाने की तैयारी कर रहा BCCI?

India T20 Captain: सूर्यकुमार यादव टीम इंडिया का टी20 कप्तानी कर रहे हैं. उन्हें रोहित शर्मा के संन्यास के बाद ये जिम्मेदारी सौंपी गई थी. उनकी कप्तानी में भारत ने टी20 वर्ल्ड कप जीता, लेकिन अब BCCI नए कप्तान पर विचार कर रही है.

By: Preeti Rajput | Published: May 9, 2026 10:30:15 AM IST



India T20 Captain: BCCI टी20 फॉर्मेट के लिए सूर्यकुमार यादव की जगह अब नए कप्तान को लेकर विचार कर रही है. जानकारी के मुताबिक, श्रेयस अय्यर को कप्तान बनाया जा सकता है. जिन्होंने दिल्ली और पंजाब को फाइनल तक पहुंचाया और KKR को जीत दिलाई थी. लेकिन अब रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि संजू सैमसन  टी20 का नया कप्तान बनाया जा सकता है.

कौन होगा T20 का नया कप्तान?

रोहित शर्मा ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 के बाद क्रिकेट के इस सबसे छोटे फॉर्मेट से संन्यास ले लिया था. जिसके बाद सूर्यकुमार को नया कप्तान बनाया गया था. वह टी20 में भारत के सबसे सफल कप्तान साबित हुई. उन्होंने 50 से अधिक मुकाबलों में टीम इंडिया की कप्तानी की. जो सभई कप्तानों में जीत का प्रतिशत अधिक था. उनकी कप्तानी में  भारत ने इस साल टी20 वर्ल्ड कप खिताब भी जीता, लेकिन अब इस फॉर्मेंट के लिए नए कप्तान पर विचार किया जा रहा है. 

भारतीय क्रिकेट टीम की अगली टी20 सीरीज जून में है. आयरलैंड दौरे पर टीम इंडिया टी20 मैचों की सीरीज खेलेगी. जिसके बाद वह इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की टी20 सीरीज होगी. रिपोर्ट के मुताबिक, आयरलैंड दौरे पर सूर्य ही कप्तान रहेंगे. लेकिन अब उन्हें कप्तानी से हटाया जा सकता है.

संजू सैमसन होंगे नए कप्तान?

संजू सैमसन ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 सभी मैच नहीं खेल पाए थे. लेकिन, इसके बाद भी वह टूर्नामेंट के सर्वश्रेष्ठ प्लेयर चुने गए थे. वह टीम इंडिया के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे हैं. उन्होंने 5 पारियों में 321 रन बनाए थे. संजू ने फाइनल में भी 89 रनों की शानदार पारी खेली थी. बता दें कि, संजू 2024 की चैंपियन टीम का भी हिस्सा थे. संजू ने IPL में कई सालों तक राजस्थान रॉयल्स की कप्तानी की थी. उन्हें CSK ने ट्रेड के जरिए अपने स्कॉड में शामिल किया. उनकी लीडरशिप क्वालिटी को देखते हुए BCCI नए कप्तान के रूप में उनके नाम पर विचार कर रहा है. वह विकेटकीपिंग भी अच्छी करते हैं. इस पोजिशन से गेम आसानी से चलाया जा सकता है. 

Sainbari Case: मां को थाली में परोसे थे बेटों के खून से सने चावल! बस कांग्रेस का समर्थन करना था कसूर; बंगाल का सबसे घिनौना हत्याकांड

इस वजह से हटाए जाएंगे सूर्यकुमार यादव

सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टीम इंडिया ने काफी बेहतरीन प्रदर्शन किया था. उनकी कप्तानी में भारत ने 52 मैच खेले, जिसमें से 42 जीते, लेकिन सूर्य ने 40 मैचों में 912 रन बनाए थे. उनका सबसे बेहतरीन स्कोर 84 है. जो अमेरिका के खिलाफ खेली थी. 

Advertisement