Home > खेल > IND vs WI: 1000 रुपये से शुरू भारत-वेस्टइंडीज मैच की टिकट, किस स्टैंड की कितनी कीमत, कैसे होगी बुकिंग?

IND vs WI: 1000 रुपये से शुरू भारत-वेस्टइंडीज मैच की टिकट, किस स्टैंड की कितनी कीमत, कैसे होगी बुकिंग?

IND vs WI T20 Match Tickets: भारत और वेस्टइंडीज के बीच 11 अक्टूबर को होने वाले टी20 मैच के लिए टिकट की कीमतों का एलान हो गया है. इस मैच के लिए सबसे सस्ता टिकट 1,000 रुपये में मिलेगा, जबकि सबसे महंगे 12,500 रुपये में मिलेगा.

By: Ankush Upadhayay | Published: September 3, 2026 1:13:00 PM IST



IND vs WI T20 Match Tickets: भारतीय क्रिकेट फैंस के लिए बड़ी खबर सामने आई है. भारत और वेस्टइंडीज के बीच 11 अक्टूबर को होने वाले तीसरे टी20 इंटरनेशनल मैच के टिकट की कीमतें तय कर दी हैं. यह मुकाबला इंदौर के होल्कर स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मैच को देखने के लिए फैंस को सबसे सस्ता टिकट सिर्फ 1,000 रुपये में मिलेगा. वहीं, सबसे महंगा टिकट 12,500 रुपये तक का रखा गया है. इस मैच के टिकट सिर्फ ऑनलाइन खरीदे जा सकेंगे. मध्य प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन यानी MPCA ने खुद इसकी पुष्टि की है.

स्टैंड के हिसाब से टिकट की कीमत

भारत और वेस्टइंडीज (IND vs WI) के बीच होने वाले इस के लिए टिकट की कीमत अलग-अलग स्टैंड्स के हिसाब से तय की गई है. इसके अनुसार, ईस्ट और वेस्ट गैलरी के ग्राउंड फ्लोर के टिकट की कीमत 1,000 रुपये रखी गई है. वहीं, ईस्ट गैलरी सेकंड फ्लोर की कीमत 1,250 रुपये और वेस्ट गैलरी सेकंड फ्लोर की कीमत 1,350 रुपये है. इसके अलावा ईस्ट गैलरी फर्स्ट फ्लोर रेगुलर का टिकट 1,400 रुपये है, जबकि वेस्ट गैलरी फर्स्ट फ्लोर रेगुलर का टिकट 1,500 रुपये में मिलेगी. वहीं, ईस्ट गैलरी फर्स्ट फ्लोर प्रीमियम की टिकट 1,700 रुपये में मिलेगी, जबकि वेस्ट गैलरी फर्स्ट फ्लोर प्रीमियम के लिए 1,800 रुपये देने होंगे.

इस जगह की टिकट सबसे महंगी

इस मैच में पवेलियन के टिकटों की कीमत सबसे ज्यादा रखी गई है, जो 5,500 रुपये से शुरू होती है. साउथ पवेलियन थर्ड फ्लोर का टिकट 5,500 रुपये, लोअर फ्लोर का 6,500 रुपये और सेकंड फ्लोर का 7,500 रुपये रखा गया है. वहीं, फर्स्ट फ्लोर का टिकट 8,500 रुपये तय किया गया है. इसके अलावा फूड बॉक्स हॉस्पिटैलिटी टिकट 11,000 रुपये और लाइव हॉस्पिटैलिटी टिकट 12,500 रुपये में मिलेगा.

ये भी पढ़ें: Mohammed Shami: एक्सीडेंट, चोट और पत्नी से विवाद… दर्द झेलकर मोहम्मद शमी कैसे बने खूंखार गेंदबाज, अभी क्या कर रहे?

कहां से खरीद सकेंगे टिकट?

फैंस ऑनलाइन ‘डिस्ट्रिक्ट बाय जोमैटो’ की एप और वेबसाइट के जरिए टिकट खरीद सकेंगे. MPCA ने टिकट बिक्री के लिए ‘डिस्ट्रिक्ट बाय जोमैटो’ को ऑफिशियल टिकटिंग पार्टनर बनाया है. एक व्यक्ति 4 टिकट से ज्यादा नहीं खरीद सकता है. MPCA ने बताया कि ऑनलाइन टिकट खरीदने की डेट का जल्द ही एलान किया जाएगा. वहीं, स्टूडेंट और दिव्यांग फैंस के लिए सस्ते टिकट के रेट बाद में जारी किए जाएंगे.

Tags:
Advertisement