Home > खेल > IND vs WI: वैभव सूर्यवंशी या संजू सैमसन… पहले टी20 में किसे मौका देंगे ‘गुरु’ गंभीर, कैसी होगी प्लेइंग XI?

IND vs WI: वैभव सूर्यवंशी या संजू सैमसन… पहले टी20 में किसे मौका देंगे ‘गुरु’ गंभीर, कैसी होगी प्लेइंग XI?

IND vs WI 1st T20 Playing XI: भारत बनाम वेस्टइंडीज का पहला टी20 मुकाबला 6 अक्टूबर को लखनऊ में खेला जाएगा. इस मुकाबले से पहले बड़ा सवाल है कि वैभव और संजू में से किसे ओपनिंग करने का मौका दिया जाएगा. इसके अलावा बुमराह के अलावा कोई गेंदबाजी की कमान संभालेगा. जानें कैसी होगी प्लेइंग-11...

By: Ankush Upadhayay | Published: October 5, 2026 5:51:19 PM IST



IND vs WI 1st T20 Playing XI: श्रेयस अय्यर की अगुवाई में भारतीय टीम वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए उतरेगी. इस सीरीज का पहला मैच 6 अक्टूबर यानी बुधवार को लखनऊ के एकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. भारतीय टीम एशियन गेम्स 2026 में गोल्ड मेडल जीतने के बाद मंगलवार रात को ही स्वदेश लौटी. गोल्ड मेडल जीतने वाली टीम इंडिया अभी कॉन्फिडेंस से भरी हुई है. ऐसे में सभी खिलाड़ी वेस्टइंडीज के खिलाफ जोश के साथ मैदान पर उतरेंगे. हालांकि, इस मुकाबले से पहले एक बार फिर टीम मैनेजमेंट से सामने बड़ा सवाल है कि वैभव सूर्यवंशी और संजू सैमसन में से प्लेइंग-11 में किसे मौका दिया जाए? ऐसे में आइए जानते हैं पहले टी20 में कैसी होगी भारत की प्लेइंग-11…

क्या वैभव सूर्यवंशी प्लेइंग-11 से होंगे बाहर?

एशियन गेम्स के सेमीफाइनल और फाइनल में वैभव सूर्यवंशी और संजू सैमसन दोनों बल्लेबाजों को अभिषेक शर्मा के साथ प्लेइंग-11 में शामिल किया गया था. हालांकि उस टूर्नामेंट में वीवीएस लक्ष्मण टीम इंडिया के हेड कोच थे. अब वेस्टइंडीज सीरीज में गौतम गंभीर हेड कोच की कमान संभालेंगे. ऐसे में गौतम गंभीर प्लेइंग-11 में बदलाव करेंगे, क्योंकि तीनों को प्लेइंग-11 में शामिल करने से एक गेंदबाज कम हो जाता है. ऐसे में वैभव और संजू में से किसी एक को ही प्लेइंग-11 में मौका दिया जाएगा.

माना जा रहा है कि संजू सैमसन ही अभिषेक शर्मा के साथ ओपनिंग करते हुए दिखाई देंगे, जबकि वैभव सूर्यवंशी को अपनी बारी का इंतजार करना होगा. दरअसल, गौतम गंभीर ने साफ किया है कि वह वर्ल्ड कप विनिंग कॉम्बिनेशन के साथ आगे जाएंगे. उनका कहना है कि वैभव सूर्यवंशी को अभी अपनी बारी के लिए इंतजार करना होगा.

मिडिल ऑर्डर में कौन संभालेगा जिम्मेदारी?

संजू और अभिषेक के बाद ईशान किशन तीसरे नंबर पर खेलते दिखाई देंगे. वहीं, मिडिल ऑर्डर की बात करें, तो कप्तान श्रेयस अय्यर चौथे नंबर पर और उप-कप्तान तिलक वर्मा 5वें स्थान पर बल्लेबाजी करेंगे. इसके अलावा ऑलराउंडर्स में शिवम दुबे और नीतीश कुमार रेड्डी को मौका दिया जाएगा, जबकि अक्षर पटेल 8वें नंबर पर खेलते दिखाई देंगे.

गेंदबाजी में किसे मिलेगा मौका?

गेंदबाजी की बात करें, तो कुलदीप यादव स्पिन गेंदबाजी की जिम्मेदारी संभालेंगे. अक्षर पटेल उनका साथ देते दिखाई देंगे. वहीं, अर्शदीप सिंह तेज गेंदबाजी की कमान संभालेंगे, जिनके साथ प्रिंस यादव या मयंक यादव में से किसी एक को मौका दिया जाएगा. इसके अलावा नमन धीर को भी प्लेइंग-11 में शामिल किया जा सकता है.

वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टी20 में भारत की संभावित प्लेइंग-11

अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन/वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उप-कप्तान), शिवम दुबे, नीतीश कुमार रेड्डी/नमन धीर, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव.

Advertisement