Home > खेल > IND vs NZ: बारिश भी न्यूजीलैंड को नहीं बचा पाई! टीम इंडिया ने पहले वनडे में 5 विकेट से रौंदा, कोहली ने मचाया धमाल

IND vs NZ: बारिश भी न्यूजीलैंड को नहीं बचा पाई! टीम इंडिया ने पहले वनडे में 5 विकेट से रौंदा, कोहली ने मचाया धमाल

IND vs NZ 1st ODI Match Result: भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को पहले वनडे मैच में बुरी तरह हराया. भारतीय टीम को 185 रनों का टारगेट मिला था. हालांकि बारिश की वजह से इस टारगेट को 32 ओवर में 143 रन कर दिया. इस टारगेट को टीम इंडिया से आसानी से हासिल कर लिया.

By: Ankush Upadhayay | Last Updated: November 4, 2026 3:18:24 PM IST



IND vs NZ 1st ODI Match Result: भारत और न्यूजीलैंड के बीच 5 मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला ऑकलैंड के ईडन पार्क में खेला गया. बारिश से प्रभावित इस मुकाबले में भारतीय टीम मे न्यूजीलैंड को आसानी से हरा दिया. न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत को 185 रनों का टारगेट दिया था. इसके जवाब में जब टीम इंडिया ने बल्लेबाजी शुरू की, तो बारिश ने मैच में खलल डाल दिया. बारिश की वजह से 2 मैच रोकना पड़ा. आखिरकार भारतीय टीम को 32 ओवर में 143 रनों का टारगेट दिया. भारतीय टीम ने इस टारगेट को 22.4 ओवर में हासिल कर लिया.

भारत की ओर से विराट कोहली ने 51 गेंद पर सबसे ज्यादा 71 रनों की शानदार पारी खेली. उनके अलावा कप्तान शुभमन गिल ने 37 रन बनाए. वहीं, श्रेयस अय्यर ने 15 रन बनाए, जिसके बाद केएल राहुल (3) और नमन धीर (5) ने भारत को जीत दिलाई. भारत ने इस मैच को 5 विकेट से अपने नाम कर लिया. इस जीत के साथ ही भारतीय टीम ने वनडे सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली है.

न्यूजीलैंड की खराब बल्लेबाजी

पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड की ओर से कोई भी बल्लेबाज ज्यादा देर तक क्रीज पर टिक नहीं पाया. न्यूजीलैंड ने 73 रन के स्कोर पर अपना तीसरा विकेट गंवाया था, जिसके बाद विकेट गिरने का सिलसिला चलता चला गया. इसके बाद सिर्फ 97 रन के स्कोर पर मेजबान टीम ने 5 विकेट खो दिए. न्यूजीलैंड की ओर से टिम साइफर्ट ने सबसे ज्यादा 38 रन बनाए. उनके अलावा डेरिल मिचेल ने 28 और ग्लेन फिलिप्स ने 30 रनों की पारी खेली. वहीं, गेंदबाज ब्लेयर टिकनर ने 11वें नंबर पर आकर सिर्फ 23 गेंद में 34 रनों की तूफानी पारी खेली. इसके दम पर न्यूजीलैंड ने भारत को 186 रनों का टारगेट दिया.

भारतीय गेंदबाजों ने बरपाया कहर

इस मुकाबले में भारतीय टीम के गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया. भारत की ओर से तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने सबसे ज्यादा 4 विकेट लिए. वहीं, गुरनूर बरार ने विकेट लिए, जबकि अंशुल कंबोज ने 2 विकेट हासिल किया. इसके दम पर भारत ने कीवी टीम को सिर्फ 185 रन के स्कोर पर समेट दिया.

ये भी पढ़ें: IND vs NZ: विराट कोहली ने रचा इतिहास, अपने ही वर्ल्ड रिकॉर्ड में जोड़ा नया अध्याय, ऐसा करने वाले पहले बल्लेबाज

टीम इंडिया की पारी भी लड़खड़ाई

जब भारतीय टीम बल्लेबाजी करने उतरी, तो पहले ही ओवर में रोहित शर्मा ने अपना विकेट गंवा दिया. इसके बाद शुभमन गिल और विराट कोहली ने पारी को संभाला. उन दोनों के बीच 113 रनों की पार्टनरशिप हुई. शुभमन गिल 56 गेंद पर 37 रन बनाकर आउट हुए. फिर विराट कोहली भी 71 रन बनाकर आउट हुए. इसके बाद अगले अक्षर पटेल भी बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए, जबकि श्रेयस अय्यर 15 रन बनाकर आउट हुए. आखिर में केएल राहुल और नमन धीर ने भारतीय टीम को जीत दिलाई.

Advertisement