Home > खेल > IND VS ENG: तो इस वजह से हार गई टीम इंडिया! श्रेयस अय्यर ने खुद खोला वो राज़; भारत की शर्मनाक हार का सबसे बड़ा कारण

IND VS ENG: तो इस वजह से हार गई टीम इंडिया! श्रेयस अय्यर ने खुद खोला वो राज़; भारत की शर्मनाक हार का सबसे बड़ा कारण

ENG VS IND: तीसरे टी20 में भारत को इंग्लैंड ने 125 रन से हराया. कप्तान श्रेयस अय्यर हार से निराश दिखे. पावरप्ले में चार विकेट गिरना और पिच को सही नहीं समझना हार की बड़ी वजह रहा.

By: Preeti Rajput | Published: July 8, 2026 10:10:14 AM IST



IND VS ENG: इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टी20 में भारत को 125 रन की शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा. इस करारी शिकस्त के बाद कप्तान श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer Statement) टीम के प्रदर्शन से बेहद नाराज नजर आए. उन्होंने साफ कहा कि पावरप्ले में लगातार विकेट गंवाना और पिच की परिस्थितियों को सही ढंग से नहीं समझ पाना हार की सबसे बड़ी वजह रहा. इस हार के साथ भारत पांच मैचों की टी20 सीरीज में 2-0 से पीछे हो गया है, जिससे टीम पर वापसी का दबाव और बढ़ गया है.

‘हारना मंजर नहीं’ – श्रेयस अय्यर 

मैच के बाद अय्यर ने कहा, “मैच बहुत खराब था. इतने बड़े अंतर से हारना मंज़ूर नहीं है. सबसे पहले हमें इस हार को मानना ​​होगा और ड्रॉइंग बोर्ड पर वापस जाना होगा. यह 200 विकेट का मैच नहीं था. पावरप्ले में चार विकेट गंवाने से मोमेंटम नहीं बना; हमने वहीं हार मान ली.” अय्यर ने आगे कहा कि “आप बहुत कुछ प्लान कर सकते हैं, एक बार जब आप मैदान में उतरते हैं, तो आपको एडजस्ट करना होता है, लेंथ का पता लगाना होता है. मुश्किल लेंथ ने मदद की हम उसे पूरा नहीं कर पाए.”

‘हमने बहुत खराब क्रिकेट खेला’ – श्रेयस अय्यर 

अय्यर ने कहा, “जब आप चेज कर रहे होते हैं, तो आपको पैटर्न सेट करने होते हैं और हमारा एग्ज़िक्यूशन ठीक नहीं था. मज़बूती से वापसी करने का यह शानदार मौका है. हमने बहुत खराब क्रिकेट खेला है लेकिन सीखने के लिए भी बहुत कुछ है. प्लेयर्स को इम्पैक्ट डालने के तरीके खोजने होंगे. हर किसी को इम्पैक्ट डालने और ज़िम्मेदारी लेने पर काम करना होगा.”

ये भी पढ़ें: IND vs ENG 3rd T20: टीम इंडिया की सबसे बड़ी हार, इंग्लैंड ने 125 रनों से दी मात, बने कई शर्मनाक रिकॉर्ड

भारत के नाम शर्मनाक हार 

इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टी20 में काफी शर्मनाक हार मिली है. टी20 में मिली 125 रन की हार भारतीय टी20 इतिहास की सबसे बड़ी हार मानी जा रही है. वहीं इससे पहले भारत पिछले 17 सालों में आयरलैंड से पहली बार मात खानी पड़ी. लगातार खराब प्रदर्शन के बाद कप्तान श्रेयस अय्यर और टीम मैनेजमेंट दर्शक और फैंस सवाल उठाने लगे हैं. 

ये भी पढ़ें: भले ही मैच नहीं जीत रहे श्रेयस अय्यर, लेकिन टॉस में बना रहे बड़े रिकॉर्ड, कर ली धोनी-रोहित की बराबरी

Advertisement