Home > क्रिकेट > IND vs ENG: भारत को मिला जीत का मंत्र! ब्रिस्टल में दोहराना होगा 8 साल पुराना इतिहास, वरना…

IND vs ENG: भारत को मिला जीत का मंत्र! ब्रिस्टल में दोहराना होगा 8 साल पुराना इतिहास, वरना…

IND vs ENG 4th T20: भारतीय टीम 9 जुलाई को इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टी20 मुकाबले में सीरीज बचाने के इरादे से मैदान पर उतरेगी. इस मुकाबले में श्रेयस अय्यर की नजरें बतौर कप्तान पहली जीत हासिल करने पर होगी.

By: Ankush Upadhayay | Published: July 8, 2026 9:45:10 PM IST



IND vs ENG 4th T20: भारत और इंग्लैंड (IND vs ENG) के बीच खेली जा रही 5 मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज रोमांचक मोड़ पर पहुंच गई है. इस सीरीज का चौथा मुकाबला 9 जुलाई की रात 10 बजे से खेला जाएगा, जो ब्रिस्टल के काउंटी ग्राउंड पर होगा. यह मैच भारतीय टीम के लिए करो या मरो का मुकाबला होने वाली है. दरअसल, इंग्लैंड की टीम सीरीज में 2-0 से आगे है. पहला टी20 मुकाबला बारिश से रद्द होने के बाद अगले दोनों मैचों में लगातार भारत को हार का सामना करना पड़ा.

अब अगर भारत को चौथे टी20 मैच में हार मिलती है, तो टीम इंडिया के हाथ सीरीज निकल जाएगी. भारत के पास अगले दोनों टी20 मुकाबले जीतकर सीरीज को 2-2 से बराबर करने का मौका है. हालांकि यह आसान नहीं होने वाला है. अगर भारत को सीरीज बचानी है, तो 8 साल पुराना इतिहास दोहराना होगा.

भारत को दोहराना होगा इतिहास

भारतीय टीम ने ब्रिस्टल के काउंटी ग्राउंड पर अपना आखिरी टी20 इंटरनेशनल मुकाबला 8 साल पहले खेला था. इस मुकाबले में विराट कोहली की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने 7 विकेट से जीत दर्ज की थी. इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 198 रन बनाए थे. इसके जवाब में उतरी टीम इंडिया ने 18.4 ओवर में ही टारगेट चेज कर लिया था. भारत के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने 56 गेंदों पर नाबाद 100 रनों की पारी खेली थी.

ये भी पढ़ें: एशिया कप 2025 का विवाद अभी तक जारी! मोहसिन नकवी ने नहीं लौटाई ट्रॉफी, BCCI का बड़ा खुलासा

उनके अलावा विराट कोहली ने 43 और हार्दिक पांड्या ने 33 रन बनाए थे. इसके दम पर भारत ने 7 विकेट से मुकाबला अपने नाम किया था. अब श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली भारतीय टीम को एक बार फिर से इस मैदान पर इंग्लैंड को हराना होगा. दिलचस्प बात यह है कि मौजूदा भारतीय टी20 में ब्रिस्टल के मैदान पर खेलने वाली टीम इंडिया की प्लेइंग-11 का कोई भी खिलाड़ी मौजूद नहीं है.

ब्रिस्टल में इंग्लैंड का रिकॉर्ड

ब्रिस्टल के काउंटी ग्राउंड पर टी20 इंटरनेशनल में इंग्लैंड की टीम के इंग्लैंड ज्यादा अच्छे नहीं हैं. इंग्लैंड ने इस मैदान पर अभी तक 5 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं, जिसमें से 2 मुकाबलों में जीत हासिल की है. वहीं, तीन मैचों में इंग्लैंड को हार का सामना करना पड़ा है.

कब खेला जाएगा चौथा मुकाबला?

भारतीय कप्तान के तौर पर श्रेयस अय्यर को अभी भी पहली जीत की तलाश है. आयरलैंड दौरे पर क्लीन स्वीप होने के बाद भारत को इंग्लैंड के खिलाफ शुरुआती 3 मैचों में 2 हार मिली, जबकि एक मुकाबला रद्द हो गया. ऐसे में श्रेयस अय्यर और उनकी टीम चौथे टी20 मुकाबले में हार के सिलसिले को तोड़ने के इरादे से मैदान पर उतरेगी.

Advertisement