Home > क्रिकेट > IND vs ENG: संजू सैमसन की वापसी, तिलक वर्मा की छुट्टी… चौथे टी20 में कैसी होगी भारत की प्लेइंग XI?

IND vs ENG: संजू सैमसन की वापसी, तिलक वर्मा की छुट्टी… चौथे टी20 में कैसी होगी भारत की प्लेइंग XI?

IND vs ENG 4th T20: भारतीय टीम इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टी20 मुकाबले में सीरीज बचाने के इरादे से मैदान पर उतरेगी. इस सीरीज के 3 मुकाबलों में इंग्लैंड ने 2 जीत दर्ज की है, जबकि पहला मुकाबला बारिश से रद्द हो गया था. ऐसे में भारतीय टीम के सामने सीरीज बचाने की चुनौती होगी.

By: Ankush Upadhayay | Published: July 9, 2026 12:31:07 PM IST



IND vs ENG 4th T20 Predicted Playing XI: भारत और इंग्लैंड (IND vs ENG) के बीच 5 मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज खेली जा रही है. इस सीरीज का चौथा मुकाबला 9 जुलाई यानी गुरुवार को ब्रिस्टल के काउंटी ग्राउंड पर खेला जाएगा. यह मुकाबला भारतीय समयानुसार देर रात 10 बजे से शुरू होगा. भारतीय टीम इस मुकाबले में कुछ बड़े बदलाव के साथ उतर सकती है, क्योंकि टीम इंडिया एक और हार बर्दाश्त नहीं कर सकती है.

दरअसल, भारत इस सीरीज में 0-2 से पिछड़ चुका है. अगर भारत को सीरीज बचानी है, तो अगले दोनों मैचों में लगातार जीत हासिल करनी होगा. ऐसे में अब भारतीय टीम सीरीज हार से बचने के लिए चौथे मुकाबले में पूरी मजबूती के साथ मैदान पर उतरेगी. जानें इस मुकाबले में कैसी होगी भारत की प्लेइंग-11…

तिलक वर्मा की होगी छुट्टी!

भारतीय टीम के उप-कप्तान तिलक वर्मा पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं. तिलक वर्मा पिछले कई मैचों से लगातार फ्लॉप हो रहे हैं, जिसके चलते उन पर तलवार लटक रही है. बताया जा रहा है कि टीम मैनेजमेंच चौथे टी20 में तिलक वर्मा को ड्रॉप कर सकती है. अगर ऐसा होता है, तो विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन (Sanju Samson) की टीम में वापसी हो सकती है. संजू सैमसन बड़े मैचों के बड़े खिलाड़ी हैं.

हाल ही में उन्होंने भारत को टी20 वर्ल्ड कप जिताने में अहम भूमिका निभाई थी. हालांकि पिछले कुछ मैचों में संजू सैमसन के बल्ले से रन नहीं आ रहे थे, जिसके चलते इंग्लैंड सीरीज के दूसरे मुकाबले में उनको ड्रॉप कर दिया गया था. अब सीरीज दांव पर लगी हुई है, जिसके चलते संजू सैमसन को प्लेइंग-11 में वापस लाया जा सकता है.

ये भी पढ़ें: IND vs ENG: भारत को मिला जीत का मंत्र! ब्रिस्टल में दोहराना होगा 8 साल पुराना इतिहास, वरना…

वरुण चक्रवर्ती पर गिरेगी गाज?

भारत के मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती भी काफी साधारण रहा है. उन्होंने तीसरे टी20 मैच में इंग्लैंड के खिलाफ 3 ओवर में 35 रन लुटा दिए, जबकि कोई विकेट भी नहीं ले पाए. ऐसे में वरुण चक्रवर्ती को चौथे टी20 मुकाबले से बाहर किया जा सकता है. उनकी जगह स्पिन-बॉलिंग ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर को प्लेइंग-11 में शामिल किया जा सकता है, तो लोअर ऑर्डर में बल्लेबाजी भी कर सकते हैं. इससे भारतीय टीम को बल्लेबाजी में गहराई मिलेगी. अब यह देखना दिलचस्प होगा कि भारतीय टीम किन बदलावों के साथ मैदान पर उतरेगी.

चौथे टी20 के लिए भारत की संभावित प्लेइंग XI

अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वाशिंगटनव सुंदर/वरुण चक्रवर्ती, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव.

Advertisement