Home > क्रिकेट > गौतम गंभीर का मास्टरस्ट्रोक! रातोंरात टीम इंडिया से जुड़े 4 नए गेंदबाज, क्या है इसके पीछे का प्लान?

गौतम गंभीर का मास्टरस्ट्रोक! रातोंरात टीम इंडिया से जुड़े 4 नए गेंदबाज, क्या है इसके पीछे का प्लान?

India Tour Sri Lanka: भारतीय टीम 4 अगस्त यानी मंगलवार की शाम को मुंबई से श्रीलंका के लिए रवाना होगी. इस टीम के साथ 4 एक्स्ट्रा स्पिन गेंदबाज भी जाएंगे, जो हाल ही में टीम इंडिया से जुड़े हैं. जानें अचानक क्यों लिया गया फैसला?

By: Ankush Upadhayay | Published: August 4, 2026 11:10:40 AM IST



India Tour Sri Lanka: भारतीय क्रिकेट टीम 2 मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए श्रीलंका रवाना हो गई है. श्रीलंका के लिए उड़ान भरने से पहले गौतम गंभीर की टीम मैनेजमेंट ने बड़ा फैसला लिया है. इस दौरे के लिए 4 स्पिनर्स को भी टीम इंडिया का साथ जोड़ा गया है, जो श्रीलंका में नेट बॉलर के तौर पर जा रहे हैं. ये खिलाड़ी नेट्स में भारतीय बल्लेबाजों को प्रैक्टिस कराएंगे, जिससे टीम इंडिया के खिलाड़ी टेस्ट सीरीज की चुनौती के लिए अच्छे से तैयार हो सकें. इन नेट बॉलर्स में हर्ष दुबे, तनुष कोटियन, विप्रज निगम और शिवांग कुमार शामिल हैं.

टेस्ट सीरीज से पहले क्यों लिया गया फैसला?

क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार, बीसीसीआई ने 4 अलग-अलग स्पिनर्स को श्रीलंका दौरे पर भेजा है. इनमें हर्ष दुबे शामिल हैं, जो लेफ्ट-आर्म ऑर्थोडॉक्स डालते हैं, जबकि तनुष कोटियन राइट-आर्म ऑफ स्पिनर हैं. वहीं, विप्रज निगम राइट-आर्म लेग-स्पिनर हैं, जबकि शिवांग लेफ्ट-आर्म रिस्ट-स्पिनर हैं. इन खिलाड़ियों को श्रीलंका भेजने का कारण है कि वे वहां पर टीम को स्पिन की प्रैक्टिस करा सकें. दरअसल, श्रीलंका में अक्सर स्पिन फ्रेंडली पिच होती हैं. ऐसे में भारतीय बल्लेबाजों को जल्द से जल्द श्रीलंका की परिस्थितियों में खुद को ढालना होगा, जिससे वे उसका फायदा उठा सकें.

ये भी पढ़ें: Video: साथी के बल्ले को बनाया हथौड़ा, फिर लाइव मैच में करने लगा कारपेंटर का काम, वीडियो वायरल

श्रीलंका के लिए कब रवाना होगी टीम इंडिया?

भारतीय टीम के ज्यादातर खिलाड़ी श्रीलंका जाने के लिए मुंबई में इकट्ठा हो गए हैं. मंगलवार यानी 4 अगस्त की शाम तक टीम के सभी खिलाड़ी खिलाड़ी चार्टर फ्लाइट से कोलंबो के लिए रवाना होंगे. हालांकि अभी यह कंफर्म नहीं है कि साई सुदर्शन टीम के साथ ट्रेवल करेंगे या फिर नहीं. दरअसल, साई सुदर्शन को फिटनेस क्लीयरेंस हासिल करने की शर्त पर स्क्वाड में चुना गया है.

भारत बनाम श्रीलंका टेस्ट सीरीज का शेड्यूल

भारत और श्रीलंका (IND vs SL) के बीच 15 अगस्त से गॉल में पहला टेस्ट मैच खेला जाएगा. इसके बाद दूसरा टेस्ट मैच कोलंबो में 23 अगस्त से शुरू होगा.

श्रीलंका टेस्ट सीरीज के लिए भारत की स्क्वाड

शुभमन गिल (कप्तान), केएल राहुल (उप-कप्तान), यशस्वी जायसवाल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), साई सुदर्शन*, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रविंद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मानव सुथार, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बरार, देवदत्त पडिक्कल, सारांश जैन, आकिब नबी.

Tags:
Advertisement