Home > क्रिकेट > PBKS vs RCB: अगर पंजाब किंग्स हारी, तो 4 टीमों की लगेगी लॉटरी! IPL 2026 के प्लेऑफ गणित में ट्विस्ट

PBKS vs RCB: अगर पंजाब किंग्स हारी, तो 4 टीमों की लगेगी लॉटरी! IPL 2026 के प्लेऑफ गणित में ट्विस्ट

PBKS vs RCB Match: पंजाब किंग्स और आरसीबी के बीच रविवार को हाई-वोल्टेज मुकाबला खेला जाएगा. यह मैच पंजाब किंग्स के लिए प्लेऑफ के लिहाज से काफी अहम है. अगर पंजाब को हार मिलती है, तो उनके लिए प्लेऑफ की राह मुश्किल हो जाएगी.

By: Ankush Upadhayay | Published: May 17, 2026 2:44:12 PM IST



PBKS vs RCB Match: इंडियन प्रीमियर लीग का 19वां सीजन अपने आखिरी पड़ाव की ओर बढ़ रहा है. आईपीएल 2026 का 61वां मैच रविवार (17 मई) को खेला जाएगा. इस मुकाबले में डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और पंजाब किंग्स की भिड़ंत होगी. आरसीबी की टीम 12 मैचों में 8 जीत के साथ प्वाइंट्स टेबल में पहले नंबर पर है. वहीं, पंजाब किंग्स चौथे पायदान पर मौजूद है. अगर आरसीबी इस मैच में जीत हासिल करती है, तो प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर लेगी. वहीं, अगर पंजाब किंग्स जीतती है, तो वह प्लेऑफ के एक कदम और करीब पहुंच जाएगी. हालांकि इस मैच में आरसीबी के साथ 4 अन्य टीमों की दुआएं भी साथ होंगी. दरअसल, अगर आरसीबी इस मैच में पंजाब किंग्स को हरा देती है, तो प्लेऑफ की रेस में बनी 4 टीमों का फायदा होगा.

RCB की जीत से 4 टीमों का फायदा

अगर आरसीबी की टीम पंजाब किंग्स (Punjab Kings) को हरा देती है, तो वह प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर लेगी. वहीं, पंजाब किंग्स की टीम 13 अंकों पर ही अटक जाएगी. इस मैच के पंजाब के पास सिर्फ 1 मैच बचेगा, जिससे वह अधिकतम 15 प्वाइंट्स तक ही पहुंच पाएगी. इससे राजस्थान रॉयल्स, चेन्नई सुपर किंग्स के पास प्लेऑफ में जाने का सुनहरा मौका होगा. सीएसके पास 2 मैच जीतकर 16 प्वाइंट्स तक पहुंचने का मौका है, जबकि राजस्थान एक मैच हारकर भी 16 अंकों तक पहुंच सकती है. वहीं, अगर पंजाब किंग्स आरसीबी से हारती है, तो वे किसी भी हाल में 16 प्वाइंट्स तक नहीं पहुंच पाएंगे.

ये भी पढ़ें: KKR vs GT: फिन एलन साथ हुआ अन्याय! 35 गेंद पर ठोके 93 रन, कोई दूसरा ले उड़ा POTM का अवॉर्ड

KKR-DC को भी मिलेंगी उम्मीदें

पंजाब किंग्स के खिलाफ आरसीबी की जीत से दिल्ली कैपिटल्स और केकेआर की उम्मीदें भी जिंदा रहेंगी. केकेआर के पास 12 मैचों के बाद 11 प्वाइंट्स हैं. ऐसे में केकेआर अपने अगले 2 मैच जीतकर 15 प्वाइंट्स तक पहुंच सकती है. केकेआर चाहेगी कि कोई भी राजस्थान, चेन्नई और पंजाब में से कोई भी टीम 16 अंकों तक न पहुंचे. इससे वह 15 प्वाइंट्स पर बेहतर नेट रन रेट के साथ क्वालीफाई कर सकते हैं. इसके अलावा दिल्ली कैपिटल्स के लिए भी प्लेऑफ की उम्मीदें जिंदा रहेंगी, लेकिन उनके क्वालीफिकेशन के चांसेस काफी कम हैं. दिल्ली कैपिटल्स अपने बाकी 2 मैच जीतने के बाद भी सिर्फ 14 प्वाइंट्स तक पहुंच सकती है.

कहां होगा RCB-PBKS का मैच?

आरसीबी बनाम पंजाब किंग्स का मैच 17 मई यानी रविवार को खेला जाएगा. यह मुकाबला धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एकेडमी में होगा, जो दोपहर 3:30 बजे शुरू होगा.

Advertisement