Home > क्रिकेट > नामीबिया से लेकर नेपाल तक… वनडे रैंकिंग में एसोसिएट देशों को जलवा, इन प्लेयर्स को हुआ फायदा

नामीबिया से लेकर नेपाल तक… वनडे रैंकिंग में एसोसिएट देशों को जलवा, इन प्लेयर्स को हुआ फायदा

ICC ODI Rankings: आईसीसी की वनडे रैंकिंग में बड़ा फेरबदल हुआ है. इसमें खासकर एसोसिएट देशों के खिलाड़ियों को बड़ा फायदा हुआ है, जिसमें नामीबिया, नेपाल और नीदरलैंड्स के प्लेयर्स शामिल हैं. देखें ताजा रैंकिंग...

By: Ankush Upadhayay | Published: August 5, 2026 3:38:49 PM IST



ICC ODI Rankings: इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने बुधवार (5 अगस्त) को वनडे की ताजा रैंकिंग जारी है. इस रैंकिंग में नीदरलैंड, नेपाल और नामीबिया के खिलाड़ियों को बड़ा फायदा हुआ है. नीदरलैंड्स की टीम जारी ICC मेंस क्रिकेट वर्ल्ड कप लीग 2 कंपटीशन में शानदार फॉर्म में है. हाल ही में नीदरलैंड्स ने यूट्रेक्ट में नेपाल को 57 रनों से हराया है. इस मैच में पूर्व कप्तान स्कॉट एडवर्ड्स ने नेपाल के खिलाफ 57 रनों की पारी खेली थी.

इसके दम नीदरलैंड्स ने लीग 2 तालिका में टॉप-4 में अपनी जगह और भी मजबूत कर ली. अपने शानदार प्रदर्शन के लिए स्कॉट एडवर्ड्स को आईसीसी ने इनाम दिया है. एडवर्ड्स को वनडे बल्लेबाजों की ताजा रैंकिंग में 4 पायदान का फायदा हुआ है. अब वे वनडे रैंकिंग में 34वें स्थान पर आ गए हैं.

गेंदबाजों की भी हुई बल्ले-बल्ले

नीदरलैंड्स के अलावा नेपाल के भी खिलाड़ियों को रैंकिंग में फायदा हुआ है. वनडे गेंदबाजों की रैंकिंग में अनुभवी स्पिनर रोएलोफ वैन डेर मर्व नेपाल के खिलाफ 2 विकेट लेने के बाद 11 पायदान की छलांग लगाई है. अब वे संयुक्त रूप से 63वें नंबर पर आ गए हैं. रोएलोफ के साथी लोगान वैन बीक भी 3 पायदान ऊपर चढ़कर 76वें स्थान पर आ गए हैं. नीदरलैंड्स के अलावा नेपाल के भी 3 खिलाड़ियों का फायदा हुआ है. नेपाल के ललित राजबंशी 1 स्थान ऊपर चढ़कर 45वें पर नंबर पर गए, जबकि करण केसी 7 स्थान ऊपर चढ़कर 83वें पर पहुंच गए हैं. इसके अलावा नेपाल के आसिफ शेख वनडे बल्लेबाजों की रैंकिंग में 2 स्थान ऊपर चढ़कर 76वें पर आ गए हैं.

ये भी पढ़ें: IPL खेलने को तड़प रहा पाकिस्तानी क्रिकेटर? विराट कोहली का है ‘दुश्मन’, इंग्लैंड से कनेक्शन

नामीबिया के खिलाड़ियों को भी मिला इनाम

नीदरलैंड्स और नेपाल के अलावा नामीबिया ने भी लीग 2 ट्राई सीरीज में हिस्सा लिया. नामीबिया के भी 4 खिलाड़ियों को ताजा वनडे रैंकिंग में फायदा हुआ है. जान फ्राइलिंक बल्लेबाजों की रैंकिंग में 16 स्थान की छलांग लगाकर 90वें नंबर पर आ गए हैं. वहीं, रूबेन ट्रम्पेलमैन गेंदबाजों की रैंकिंग में 5 पायदान ऊपर चढ़कर 87वें नंबर पर आ गए हैं. इसके अलावा बर्नार्ड शोल्ट्ज 1 पायदान ऊपर चढ़कर 34वें पर पहुंच गए हैं.

वनडे रैंकिंग में भारत का जलवा

ICC की वनडे रैंकिंग में भारतीय बल्लेबाजों का जलवा बरकरार है. भारतीय कप्तान शुभमन गिल वनडे में दुनिया के नंबर-1 बल्लेबाज हैं. वहीं, विराट कोहली इस रैंकिंग में तीसरे नंबर पर हैं, जबकि रोहित शर्मा चौथे स्थान पर मौजूद हैं.

Advertisement