Germany vs Paraguay: फिफा वर्ल्ड कप 2026 के राउंड ऑफ 32 में सबसे बड़ा उलटफेर तब हुआ जब 4 बार की चैंपियन जर्मनी को पैराग्वे से सनसनीखेज हार का सामना करना पड़ा. इस हार के साथ ही फिफा विश्व कप में जर्मनी का अभियान थम गया है. पेनल्टी शूट आउट में 3-4 से हार का सामना करना पड़ा. जर्मनी को खिताब का प्रबल दावेदार माना जा रहा था. लेकिन इस हार ने जर्मनी के पांचवी बार विश्व कप उठाने के सपने को तोड़ दिया. वहीं इस जीत के साथ पैराग्वे जर्मनी को पेंनल्टी शूट आउट में हाराने वाली पहली देश बन चुकी है.
गोलकीपर ने लिखी जीत की कहानी
राउंड ऑफ 32 का यह मुकाबला बॉस्टन में खेला जा रहा था. बॉस्टन में खेले गए इस मुकाबले में एक समय स्कोर 1-1 से बराबरी पर था. पैराग्वे के लिए जूलियो एनसिसो ने गोल किया वहीं जर्मनी के लिए बराबरी वाला गोल काई हावर्ट्ज ने दागा. जिसको बाद पेनल्टी शूटआउट में विनर का फैसली हुआ. पैरग्वे के लिए जीत की कहानी उनके गोलकीपर ऑरलैंडो ने लिखी.
जर्मनी बनाम पैराग्वे पेनल्टी शूटआउट में क्या हुआ?
जर्मनी पहला गोल करने से चुकी: जर्मनी के लिए काई हैवर्ट्ज़ ने पहली पेनल्टी किक ली और पैराग्वे के गोलकीपर ऑरलैंडो गिल ने उसे बचा लिया. इसके बाद मौरिसियो ने पैराग्वे के लिए गोल किया.
पैराग्वे ने दागे लगातार दो गोल: जर्मनी के लिए जोशुआ किमिच ने दूसरी किक ली और गोल किया. गुस्तावो गोमेज़ ने पैराग्वे के लिए गोल करके उन्हें 2-1 से आगे कर दिया.
जर्मनी ने 2-2 से की बराबरी: जमाल मुसियाला ने जर्मनी के लिए गोल करके स्कोर 2-2 से बराबर कर दिया. फिर पैराग्वे ने अपना तीसरा गोल किया, जो मटियास गैलार्ज़ा ने किया.
दोनों टीमों के गोल हुए मिस: पैराग्वे के गोलकीपर ऑरलैंडो गिल ने निक वोल्टेमाडे का शॉट बचाया, और अब पैराग्वे को जीतने के लिए एक गोल की ज़रूरत थी, लेकिन फिर ट्विस्ट आया.पैराग्वे के लिए एंटोनियो सनाब्रिया ने एक बड़ी गलती की और गोल मिस कर दिया.
स्कोर 3-3 से बराबर: नादिम अमीरी ने जर्मनी के मौके बचाए जिससे स्कोर 3-3 से बराबर हो गया.पैराग्वे के खिलाड़ी फैबियन बालबुएना ने भी एक शॉट मिस किया. इस बार, जर्मन गोलकीपर नेउर ने शानदार तरीके से बॉल बचाई, जिससे गेम अचानक खत्म हो गया.
4-3 से जीत: जर्मन खिलाड़ी जोनाथन ताह ने गलती की और बॉल क्रॉसबार के ऊपर से मार दी, और जोस कैनाले ने आखिरकार गोल करके पैराग्वे को जर्मनी पर 4-3 से जीत दिलाई.
ऑरलैंडो गिल का संघर्ष
ऑरलैंडो गिल जर्मनी के खिलाफ दीवार की तरह खड़े रहे. 6 फुट 6 इंच के इस गोलकीपर ने मैच में छह गोल बचाए, जिनमें से चार बॉक्स के अंदर से थे. फिर उन्होंने पेनल्टी शूटआउट में दो गोल बचाए, जिससे उनकी टीम प्री-क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई. ऑरलैंडो गिल की कहानी बहुत इमोशनल है. आपको जानकर हैरानी होगी कि चार साल पहले तक यह खिलाड़ी पैसों की तंगी से जूझ रहा था. चार साल पहले उनके बेटे का जन्म हुआ और वह बहुत बीमार था. ऑरलैंडो गिल को उसके इलाज के लिए अपना सब कुछ बेचना पड़ा, यहां तक कि अपनी फुटबॉल जर्सी, जूते और किट भी बेचनी पड़ी. उनकी पत्नी ने यह कहानी सोशल मीडिया पर शेयर की. हालांकि, इतने मुश्किल समय के बावजूद गिल ने हार नहीं मानी और आज दुनिया उनकी तारीफ कर रही है. वह जर्मनी के खिलाफ शानदार जीत के हीरो बन गए हैं.